स्कूल से लौटा 14 साल का मासूम, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मौत की फाइल फोटो

चैनपुर के भेड़िया पाठ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्कूल से घर लौटने के बाद 14 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

चैनपुर: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित भेड़िया पाठ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी. कक्षा छह में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र का शव गांव के समीप एक सखुआ के पेड़ से फंदे पर लटका मिला. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छात्र मंगलवार को रोज की तरह स्कूल गया था. छुट्टी के बाद वह घर लौटा. इसके कुछ देर बाद वह बिना किसी को बताये घर से निकल गया. काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. परिवार के सदस्य और ग्रामीण आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे थे.

इसी दौरान मंगलवार की शाम करीब पांच बजे टोंगरी के पास मवेशी चराकर लौट रही कुछ महिलाओं की नजर एक सखुआ के पेड़ पर पड़ी. वहां छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था. महिलाओं ने इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक की दादी ने बताया कि उनका पोता स्कूल से लौटने के बाद घर से निकला था. इसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. किसी को भी इस तरह की अनहोनी की आशंका नहीं थी.

घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. छात्र की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola