Namkum Crime: जिस घर में था आरोपी का आना-जाना, वहीं 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप; गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म की फाइल फोटो | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के नामकुम में एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी, जिसका पीड़िता के घर आना-जाना था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

नामकुम: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बुंडू के करांबो निवासी 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपनी मां के साथ नामकुम के बरगावां में किराये के मकान में रहती है. आरोपी का उनके घर पर आना-जाना था और वह कई बार रात में भी वहां रुकता था. आरोप है कि 16 अगस्त की रात आरोपी घर में ही रुका हुआ था. देर रात करीब 12 बजे मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गयी. उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसकी मां रात में ही उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गयी. वहां चिकित्सकों ने पुलिस केस बताते हुए नाबालिग को रिम्स रेफर कर दिया.

रिम्स से घटना की जानकारी मिलने के बाद नामकुम पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया. उसके बयान के आधार पर नामकुम थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गुरुदयाल मुंडा पूर्व में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के साथ आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola