JSSC PGT: एक केंद्र से 147 अभ्यर्थी पास, उसी सेंटर से अभय तिवारी ने भी दी थी परीक्षा; केंद्रवार आंकड़ों ने बढ़ाया सवाल

Updated:
विज्ञापन

अभय तिवारी

रांची से प्लस टू शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में विवादों का साया मंडरा रहा है. खास तौर पर एक परीक्षा केंद्र से सर्वाधिक अभ्यर्थियों के सफल होने से सवालों के घेरे में है. परीक्षा में व्यापक गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

रांची से सुनील कुमार झा की रिपोर्ट

रांची: राज्य में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया परीक्षा के समय से ही विवादों के घेरे में है. इस परीक्षा में टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी भी सफल हुआ था. परीक्षा में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप अभ्यर्थी लगाते रहे हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीबीटी मोड में 24 केंद्रों पर परीक्षा ली थी. इनमें से छह केंद्रों से ही 60 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए थे.

अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के समय से ही कुछ केंद्रों पर परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं, पर आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जिन छह केंद्रों से सर्वाधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, उनमें से बोकारो स्थित एक केंद्र से अभय तिवारी ने भी परीक्षा पास की थी. बोकारो स्थित परीक्षा केंद्र संख्या 102 से सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए. आयोग द्वारा जारी पहले चरण के रिजल्ट में अनारक्षित वर्ग में सीधी नियुक्ति के लिए कुल 804 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए थे. इनमें से 479 अभ्यर्थी छह केंद्रों से ही परीक्षा में पास हुए. वहीं, आठ केंद्रों से 215 और 10 केंद्रों से सिर्फ 110 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे.

इन तीन उदाहरणों से समझें परीक्षा पर संदेह की वजह

  1. भूगोल में 72 में से 41 अभ्यर्थी बोकारो के दो केंद्रों से हुए सफल - भूगोल के अनारक्षित वर्ग में प्रथम चरण के रिजल्ट में कुल 72 अभ्यर्थी सफल हुए थे. इनमें से 41 अभ्यर्थी बोकारो के दो केंद्रों से परीक्षा में सफल हुए थे. जबकि, 24 केंद्रों में से 60 अभ्यर्थी पांच केंद्रों से सफल हुए थे. आधा दर्जन से अधिक केंद्रों से एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हो पाया था.
  2. भौतिकी में 30 फीसदी अभ्यर्थी बोकारो के एक केंद्र से सफल - भौतिकी में भी बोकारो के केंद्र संख्या 102 से 29 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए थे. परीक्षा में सफल कुल अभ्यर्थियों में से 30 फीसदी इसी केंद्र से पास हुए थे. भौतिकी में कुल 94 अभ्यर्थी सफल हुए थे, इनमें से 29 एक ही केंद्र से थे.
  3. जीव विज्ञान में 90 में 21 ने पायी सफलता, सभी एक ही केंद्र के - जीव विज्ञान विषय में भी सबसे अधिक अभ्यर्थी बोकारो के केंद्र संख्या 102 से सफल हुए थे. 90 में से 21 अभ्यर्थी इस केंद्र से परीक्षा में पास हुए थे. इसी प्रकार, अन्य विषयों में भी इस केंद्र से सफल अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है.

अभय तिवारी को चयन के तुरंत बाद एक्सिलेंस स्कूल में मिल गयी थी प्रतिनियुक्ति

अभय तिवारी ने अंग्रेजी विषय से परीक्षा में सफलता हासिल की थी. उनकी नियुक्ति देवघर के शशि भूषण राय प्लस-टू हाइस्कूल, सिमरा में की गयी थी. लेकिन इसके तुरंत बाद उनकी प्रतिनियुक्ति आर मित्रा जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, देवघर में कर दी गयी थी. हालांकि, उन्होंने विद्यालय में योगदान नहीं दिया.

केंद्रवार सफल अभ्यर्थियों की संख्या

परीक्षा केंद्रसफल अभ्यर्थी
1018
102147
10367
10425
10512
10619
10712
10869
10917
1105
1116
11216
11318
11464
11519
11618
11723
11817
11938
12038
12116
12243
12369
12418


विज्ञापन
वैभव विक्रम

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola