झारखंड में सबसे ज्यादा 66.95 फीसदी वोटिंग सिंहभूम सीट पर, सबसे कम 59.99 प्रतिशत पलामू में

Lok Sabha Election 2024|Jharkhand News|झारखंड की 4 लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया. सबसे ज्यादा 66.11 वोटिंग सिंहभूम सीट पर हुई.
Table of Contents
आम चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई. अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 3 सीटों (सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा) के अलावा अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा मतदान सिंहभूम (एसटी) सीट के मतदाताओं ने किया. सिंहभूम (एसटी) सीट पर 66.95 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
झारखंड के पलामू में सबसे कम 59.99 फीसदी मतदान
सिंहभूम (एसटी) के बाद खूंटी (एसटी) लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. यहां 65.82 फीसदी लोगों ने मतदान किया. लोहरदगा मे 62.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि पलामू में सबसे कम 59.99 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं. सोमवार (13 मई) को इन 4 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया.

देखते ही बन रहा था मतदाताओं का उत्साह
सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. खासकर आदिवासी बहुल इलाकों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व (आम चुनाव 2024) में अपना योगदान दिया. सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट के कई बूथों पर शाम 5 बजे (जब मतदान खत्म होने का समय था) के बाद भी बड़ी संख्या में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं थीं.
नक्सलियों के वोट बहिष्कार की लोगों ने नहीं की परवाह

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की घोषणा की. मतदान केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों में पोस्टर और बैनर लगाए. पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दी, लेकिन मतदाताओं का उत्साह ऐसा था कि उन्होंने इसकी परवाह किए बगैर उन पेड़ों को लांघकर मतदान किया और अपनी उंगली पर लोकतंत्र की मजबूती की निशानी नीली स्याही लगवायी.
खूंटी की महिला मतदाताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह
खूंटी लोकसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. खासकर महिलाओं में. आदिवासी वोटर पारंपरिक वेशभूषा में मतदान करने के लिए आए थे. एक मतदाता भगवान बिरसा मुंडा का रूप धरकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा था. पारंपरिक वेश में पहुंचे मतदाता वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने थे.
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में भी चरम पर था वोटर्स का उत्साह
लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर था. इस लोकसभा क्षेत्र में एक दुखद घटना यह हुई कि एक वोटर की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई. दरअसल, एक व्यक्ति पत्नी के साथ मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचा था. अधिकारियों ने उसे पहचान पत्र दिखाने को कहा. पहचान पत्र लाने के लिए वह अपने घर गया.
भीषण गर्मी के बीच पलामू में हुआ 59.99 फीसदी मतदान
लौटते समय पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया. उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. गुमला जिले के कई बूथ पर लोग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके बूथ तक पहुंचे लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दिया. इन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पलामू में भीषण गर्मी के बीच लोग मतदान करने के लिए घरों से निकले. हालांकि, झारखंड में सबसे कम मतदान इसी लोकसभा सीट पर हुआ.
Also Read
लोहरदगा लोकसभा : वोट करने आ रहे युवक की मौत, 10-15 किमी पैदल चलकर लोगों ने किया मतदान
Lok Sabha Election 2024: खूंटी लोकसभा सीट पर हुई बंपर वोटिंग, 65.82 फीसदी हुआ मतदान
लोहरदगा लोकसभा : वोट करने आ रहे युवक की मौत, 10-15 किमी पैदल चलकर लोगों ने किया मतदान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




