400 भोक्ता व सोक्ताइनों ने की फूलखुंदी
Published by : KALICHARAN SAHU Updated At : 30 May 2026 8:52 PM
विज्ञापन
प्रखंड के मक्का गांव में डागर से शुरू होकर शनिवार को मेला सह झूलन के बाद मंडा पूजा संपन्न हो गया.
विज्ञापन
बुढ़मू.
प्रखंड के मक्का गांव में डागर से शुरू होकर शनिवार को मेला सह झूलन के बाद मंडा पूजा संपन्न हो गया. भोक्ता व सोक्ताइनों ने शुक्रवार की रात फूलखुंदी की. जिसमें 400 से अधिक भोक्ता व सोक्ताइनों ने अंगारों में चलकर शिव भक्ति का परिचय दिया. इससे पूर्व लोटन सेवा व धुआंसी कार्यक्रम हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने नृत्य व संगीत से सबका मन मोह लिया. इससे पूर्व मंडा पूजा समिति के लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. समिति ने शनिवार को झूलन सह मेला का आयोजन किया. भोक्ताओं ने बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. सभी अनुष्ठान में मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश महतो, कोषाध्यक्ष नूतन साहू, उप कोषाध्यक्ष महादेव मुंडा, सचिव विकास साहू, उपसचिव नितेश यादव, उपाध्यक्ष कुंवर यादव, संरक्षक देवलाल मुंडा, शंकर साहू, कमल किशोर ठाकुर, राजेश साहू, रामधनी साहू, आनंद साहू, दशरथ यादव, राजेंद्र साहू, नंदलाल पहान व ग्रामीणों ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










