आरएसएस सिल्ली खंड ने मनाई गुरु पूर्णिमा, महावीर जी ने बताए भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व

Updated:
विज्ञापन
आरएसएस ने गुरु पूर्णिमा पर किया भगवा ध्वज का पूजन

सिल्ली में आरएसएस द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवा ध्वज पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

सिल्ली: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सिल्ली खंड की ओर से बुधवार को सिल्ली धर्मशाला परिसर में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सभी स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का विधिवत पूजन किया.

रांची से आए जिला सह कार्यवाह महावीर जी ने गुरु पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु पूजन का मानव जीवन के साथ-साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति में विशेष स्थान है. उन्होंने स्वयंसेवकों को गुरु परंपरा के महत्व और उसके मूल्यों की जानकारी दी.

कार्यक्रम में मुख्य मार्ग प्रमुख रांची विभाग गुरुपद दास गोस्वामी, सिल्ली खंड कार्यवाह मिलन बड़ाइक, बौद्धिक प्रमुख चंदन विश्वकर्मा, व्यवस्था प्रमुख प्रकाश अग्रवाल, खंड के सामाजिक समरसता संयोजक नंद किशोर साय, शिवलाल महतो, अखिलेश्वर महतो, सुधीर साहु सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे.


विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola