सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सुमधुर गीत

Updated:
विज्ञापन

फोटो:-29खलारी01:- सविमं करकट्टा में आयोजित गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान उपस्थित अतिथि व प्रधानाचार्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में गुरु पूर्णिमा और महर्षि वेदव्यास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

खलारी: सरस्वती विद्या मंदिर करकट्टा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं महर्षि वेदव्यास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहिणी परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार, विद्यालय उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, सचिव संजीव रंजन सिंह और प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह ने संयुक्त रूप से महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया.

विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि की उपस्थिति में सभी आचार्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए रोहिणी पीओ दीपक कुमार, सचिव संजीव रंजन सिंह और प्रधानाचार्य शालिग्राम सिंह ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला.

इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने गुरु महिमा पर भाषण और सुमधुर गीत प्रस्तुत किए. आचार्य गौरी शंकर कामिला ने ओड़िया गीत के माध्यम से गुरु वंदना की. वहीं आचार्य चंद्र भूषण सिंह और पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार रखे.

अंत में उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार पाठक, पूनम पाठक, नूतन सिंह, बसंती कुमारी, वर्षा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola