मैक्लुस्कीगंज थाना लगाया गया जन शिकायत समाधान शिविर, पारिवारिक विवाद का किया गया मौके पर निपटारा

Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों संग डीएसपी व थाना प्रभारी.  | Prabhat Khabar Network

फ़ोटो 1 - कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों संग डीएसपी व थाना प्रभारी.  | Prabhat Khabar Network

मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में दो मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें एक का मौके पर ही निपटारा किया गया।

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज: रांची पुलिस के नेतृत्व में बुधवार को मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खलारी डीएसपी आरएनए चौधरी ने की.

कार्यक्रम में नावाडीह, हेसालौंग, लपरा और हुटाप सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल दो मामले पहुंचे. इनमें एक जमीन विवाद और एक पारिवारिक विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ. डीएसपी आरएनए चौधरी और थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बारी-बारी से लोगों की शिकायतें सुनीं.खलारी बाजार टांड़ से आए पारिवारिक विवाद का मौके पर ही समाधान कर दिया गया.

वहीं जमीन विवाद से जुड़े मामले में जांच का आदेश दिया गया.डीएसपी आरएनए चौधरी ने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है. इसी उद्देश्य से प्रशासन की पहल पर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू किया गया है. मौके पर पीएलवी रंजना गिरि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola