ePaper

लोहरदगा लोकसभा : वोट करने आ रहे युवक की मौत, 10-15 किमी पैदल चलकर लोगों ने किया मतदान

Updated at : 13 May 2024 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा लोकसभा : वोट करने आ रहे युवक की मौत, 10-15 किमी पैदल चलकर लोगों ने किया मतदान

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. 10-15 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके लोगों ने मतदान किया. एक दुखद घटना भी हुई.

विज्ञापन

गुमला, दुर्जय पासवान : झारखंड में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में बंपर वोटिंग हुई. मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा. यही वजह थी कि कई बूथ पर 10 से 15 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

लोहरदगा : नक्सल प्रभावित इलाकों के बूथों पर मतदाताओं की भीड़

लोहरदगा लोकसभा के गुमला जिला इलाके में मतदान शांतिपूर्ण रहा. नक्सल इलाकों के बूथों में वोटरों की भीड़ रही. 10 से 15 किमी पैदल चलकर वोटर वोट डालने बूथ तक पहुंचे. इससे पहले गुमला और भरनो में कई बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खराब हो गई. कहीं आधे घंटे तो कहीं एक घंटा देर से वोटिंग हुई. कई जगह वोटिंग देर से शुरू होने से लोगों में आक्रोश देखा गया.

लोगों ने बिना किसी भय के खुलकर किया मतदान

नक्सल प्रभावित इलाकों के गांवों के बूथ पर लोगों ने खुलकर और बिना किसी भय के मतदान किया. लोगों ने कहा कि गांव में पानी, बिजली, सड़क, शौचालय की समस्या दूर करने के लिए वोट दिया है. लोगों ने सांसद और विधायक के प्रति नाराजगी दिखी. लोगों ने कहा कि 5 साल में दोनों प्रतिनिधि कभी गांव नहीं आए.

वोट डालने आ रहे पति की मौत, पत्नी घायल

गुमला जिले के बनालात में मतदान करने के लिए बूथ पर आ रहे एक दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई. बताया जा रहा है कि ये लोग वोट डालने बनालात बूथ पर आए थे. ये लोग अपने साथ कोई पहचान पत्र लेकर नहीं आए थे.

पहचान पत्र लाने घर गए, लौटते समय पिकअप ने कुचला

मतदान केंद्र में निर्वाचन पदाधिकारी ने उसे पहचान पत्र लाने के लिए कहा. दंपती वापस घर चला गया और पहचान पत्र लेकर वोट डालने बूथ आ रहे थे. तभी एक पिकअप गाड़ी ने उसे कुचल दिया, जिससे पति की मौत ही गई.

Also Read

Lok Sabha Election 2024 : झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव में दिखा लोगों का उत्साह, नक्सल इलाकों में बंपर वोटिंग, देखें तस्वीरें

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live: झारखंड के नक्सल इलाकों में बंपर वोटिंग, बुलेट पर भारी बैलेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola