गुमला में 19 वर्षों के बाद हत्या का आरोपी दयाल कुजूर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गुमला के डुमरी थाना पुलिस ने 19 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी दयाल कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी 2007 से पुलिस को चकमा दे रहा था.

विज्ञापन

गुमला के डुमरी थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी दयाल कुजूर (पिता डंडो कुजूर, निवासी ग्राम नौगाई, थाना डुमरी) को धर दबोचा और बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, दयाल कुजूर हत्या के एक संगीन मामले में नामजद आरोपी था और वर्ष 2007 से ही पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था.

उसके विरुद्ध न्यायालय से लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस की पकड़ से बच रहा था. इसी बीच डुमरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव के आसपास ही कहीं छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने अविलंब छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में फरार वारंटियों की धर-पकड़ के लिये यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola