जांच रिपोर्ट : प्राथमिक जांच में पंसस दोषी, बच्ची से दुष्कर्म मामले में एक और शख्स पर जांच के घेरे में

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ बैठक करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

गुमला में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद पंचायत बुलाकर मामला दबाने के आरोपी पंसस पर कार्रवाई तय. जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद प्रशासन सख्त.

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

आपके शहर में

विज्ञापन

घाघरा प्रखंड के एक गांव में तीन साल की बच्ची से रेप के बाद गांव में पंचायत लगाकर मामला को सलटाने के मामले में प्राथमिक जांच पूरी हो गयी है. इस प्राथमिक जांच में अरंगी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य को दोषी पाया गया है. उसकी सदस्यता जा सकती है. प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती है. वहीं गांव के ही एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच हो रही है. पंसस के साथ एक अन्य व्यक्ति भी पंचायत बुलाने व आरोपी पर एक लाख रुपये जुर्माना ठोकने में अहम भूमिका निभाया है. जांच टीम ने उक्त व्यक्ति का नाम अभी क्लीयर नहीं किया है. एक बार और इस मामले में जांच कर उक्त व्यक्ति की भूमिका की पड़‍ताल होगी.

क्या कहा जांच अधिकारी ने

जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने कहा है कि अखबार में रेप के बाद गांव में पंचायत लगाकर मामला सलटाने की जैसे ही जानकारी मिली. तुरंत वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम का गठन कर गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच की गयी. जांच के बाद पंचायत समिति सदस्य मुख्य दोषी पाया गया है, जो कि मामले को दबाने के लिए पंचायत बुलाया था. जांच रिपोर्ट तैयार हो गयी है. वरीय अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. साथ ही पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यहां बता दें कि बच्ची से रेप के आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है. परंतु, इस दरिंदगी भरी घटना में पंचायत लगाने व मामले को सलटाने वाले भी दोषी हैं. इसलिए प्रशासन इस मामले में गंभीरता से काम कर रहा है.

वीडियो बनाने वाले को खोज रहे दबंग लोग

घटना के बाद रविवार को जब गांव में पंचायत की बैठक हुई थी. उस समय एक व्यक्ति ने पंचायत का वीडियो बनाया था. वह चोरी-छिपे वीडियो बनाकर अपने एक सहयोगी को दिया. यह वीडियो मीडिया तक पहुंचा. इसके बाद रेप के बाद लगी पंचायत का वीडियो वायरल हो गया. अब पंचायत लगाने वाले दबंग लोग वीडियो बनाने वाले को खोज रहे हैं. ताकि वीडियो बनाने वाले को दबंग लोग गांव में सजा दे सके. बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को छह सात लोग एक युवक के घर घुस गये और उसपर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर धमकाने लगे. हालांकि, युवक ने जब अपना मोबाइल जांच करने के लिए दिया तो उसके मोबाइल से वीडियो नहीं मिला. इसके बाद उक्त युवक को दबंग लोगों ने छोड़ दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola