गुमला में जन्माष्टमी की धूम, बच्चों में उत्साह, कोई राधा तो कोई कृष्ण बना

विज्ञापन

राधा कृष्ण बने बच्चे | Prabhat Khabar Network

गुमला जिले में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही और बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में नजर आए. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के 12 प्रखंडों में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही. रात आठ बजे के बाद मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. लोगों ने पूरे उत्साह से जन्माष्टमी का पर्व मनाया. घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की गयी. घर में झूला बनाया. जहां बच्चों को बैठाकर श्रीकृष्ण की तरह झुलाया गया. बच्चों में उत्साह था. वहीं गुमला के बच्चे राधा व श्रीकृष्ण के वेश में नजर आये. कोई राधा तो कोई कृष्ण बना. गुमला शहर के रौनियार मंदिर पालकोट रोड, गोपाल मंदिर लोहरदगा रोड, बड़ाइक मंदिर, दुधेश्वरी धाम सोसो, डुमरडीह मंदिर व श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया. शाम होते ही मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों के बाहर मेले जैसे नजारा था. गुमला के सभी मंदिर शाम होते ही जगमगाने लगा. कहीं दुधिया रोशनी तो कहीं आकर्षक सजावट सभी का मन मोह रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

कामडारा में जन्माष्टमी का उत्साह

कामडारा प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्साह रहा. यहां मंदिरों में पूजा की गयी. घरों में भी लोगों ने पूजा की. कई बच्चे भगवान श्रीकृष्ण व राधा की वेश में नजर आये.

घाघरा में उत्साह देखा गया

घाघरा प्रखंड में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया. यहां कई जगह कार्यक्रम हुआ. जारी प्रखंड में भी लोगों ने अपने घरों में पूजा पाठ की. पालकोट प्रखंड, सिसई प्रखंड, रायडीह प्रखंड में भी उत्साह रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola