गुमला में 9 से 12 सितंबर तक होगा प्रांतीय खेलकूद समारोह, एक हजार छात्र होंगे शामिल
Updated:
विज्ञापन
गुमला में 9 से 12 सितंबर 2026 तक प्रांतीय खेलकूद समारोह का आयोजन होगा. इसमें झारखंड भर के एक हजार छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे.
विज्ञापन
गुमला. आगामी प्रांतीय खेलकूद समारोह-2026 के आयोजन को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला ने उपायुक्त को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि 9 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले समारोह में पूरे झारखंड से लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध
विद्यालय प्रबंधक ने प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए समारोह के दौरान प्राथमिक चिकित्सा सामग्री सहित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन