Live Updates

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, 63.14 फीसदी हुई वोटिंग

Updated:
विज्ञापन

बूथों पर मतदान को लेकर वोटर्स में उत्साह

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है. 63.14 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

झारखंड में किस लोकसभा सीट पर कितना हुआ मतदान

सिंहभूम (एसटी) सीट पर 66.11 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि लोहरदगा में 62.60 फीसदी, पलामू में 59.99 फीसदी और खूंटी में 65.82 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया.

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म, 63.14 फीसदी हुई वोटिंग

झारखंड में चार लोकसभा सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. शाम 5 बजे तक झारखंड में कुल 63.14 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था. हालांकि, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि शाम 5 बजे के बाद भी कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं थीं.

लोहरदगा में 5 बजे तक 62.60 फीसदी वोटिंग

लोहरदगा लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 62.60 फीसदी वोटिंग हुई है. गुमला में 62.30 फीसदी, बिशुनपुर में 60.71 फीसदी, मांडर में 62.08 फीसदी, लोहरदगा में 65.90 फीसदी और सिसई में 62.07 फीसदी वोटिंग हुई है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है.

तांतनगर में बूथ पर अब भी लगी है मतदाताओं की लंबी कतार

पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोवाहातु बूथ संख्या 13 पर शाम पौने 5 बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार लगी है. वोटर्स का उत्साह देखते ही बन रहा है.

Image

चामारू में मतदाताओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर

खूंटी लोकसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चामारू में मतदाताओं के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर.

3 बजे तक खूंटी में सबसे ज्यादा 59.57 फीसदी, लोहरदगा में 56.72 फीसदी, सिंहभूम में 57.62 और पलामू में सबसे कम 53.35 फीसदी वोट

झारखंड में खूंटी (एसटी) लोकसभा सीट पर 3 बजे तक सबसे ज्यादा 59.97 फीसदी वोट पड़े. लोहरदगा (एसटी) सीट पर 56.72 फीसदी और सिंहभूम (एसटी) सीट पर 53.35 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola