बंगाल की महिलाओं के खाते में इस दिन से आयेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने की बड़ी घोषणा

Annapurna Yojana Start Date Suvendu Adhikari Sarkari Yojana West Bengal Latest News
Annapurna Yojana Start Date: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना लागू करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. 3 जून से महिलाओं को 3000 रुपए मिलने लगेंगे. 1 जून से बसों में फ्री यात्रा शूरू हो जायेगी. 22 जून को आयेगा बजट. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Annapurna Yojana Start Date: पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए वादों का पिटारा खोल दिया है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संकल्प पत्र का सबसे बड़ा वादा ‘अन्नपूर्णा योजना’ अब हकीकत बनने जा रही है.
1 जून से बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
आगामी 3 जून से इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि का ट्रांसफर शुरू हो जायेगा. पहले चरण में महिलाओं को सीधे 3000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा भी दिया है, जो एक जून से प्रभावी होगा.
फॉर्म भरने की टेंशन खत्म, घर आयेंगे सरकारी कर्मचारी
12 पन्नों के लंबे आवेदन फॉर्म को लेकर महिलाओं के बीच फैली आशंकाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को फॉर्म भरने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार के अधिकारी खुद घर-घर जाकर महिलाओं की मदद करेंगे और फॉर्म भरवायेंगे. फॉर्म में परिवार के हर सदस्य की विस्तृत जानकारी मांगी गयी है.
इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा योजना : बंगाल की महिलाओं को जून से हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, कहीं आपका नाम कट तो नहीं गया?
महिलाओं का पैसा लेने वाले कई पुरुष गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह इसलिए है, ताकि योजना का लाभ केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले. कोई भी अपात्र व्यक्ति इसमें सेंध न लगा पाये. उन्होंने कहा कि महिला लाभार्थियों के हक का पैसा गलत तरीके से लेने के आरोप में कई पुरुषों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुरुषों और गैर-भारतीयों को नहीं मिलेगा लाभ
शुभेंदु सरकार इस योजना को लेकर वित्तीय अनुशासन और सुरक्षा के प्रति बेहद सख्त रुख अपना रही है. आवेदन प्रक्रिया में डेटा का मिलान आधार और राशन कार्ड से किया जा रहा है, ताकि घुसपैठियों या फर्जी पहचान वालों को योजना से बाहर रखा जा सके. यह योजना ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ की काट मानी जा रही है. इसमें सहायता राशि को 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है.
22 जून को शुभेंदु सरकार पेश करेगी पहला बजट
अन्नपूर्णा योजना के साथ ही मुख्यमंत्री ने 2 और बड़े ऐलान किये हैं. 1 जून से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी. राज्य का आगामी बजट 22 जून को पेश किया जायेगा. शुभेंदु अधिकारी ने उम्मीद जतायी कि यह बजट बंगाल के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला और विकास को नयी गति देने वाला होगा.
इसे भी पढ़ें : अन्नपूर्णा भंडार योजना : 11 पन्ने के फॉर्म से पूरी कुंडली खंगालेगी शुभेंदु सरकार, आवेदन के लिए देने होंगे 30 सवालों के जवाब
Annapurna Yojana Start Date: विपक्ष की आलोचना और सरकार का जवाब
12 पन्नों के फॉर्म को लेकर विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक संगठनों ने यह कहकर आलोचना की थी कि इतना दस्तावेजीकरण गरीब महिलाओं को योजना से वंचित कर सकता है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, सरकार का मकसद जटिलता नहीं बल्कि पारदर्शिता है, ताकि जनता की गाढ़ी कमाई सही हाथों में पहुंचे.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










