रांची में नाली जाम कर मकान बनाने वालों पर एक्शन, 1 घंटे में 23 को नोटिस, 10 करोड़ से बनेगी नई ड्रेनेज
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 May 2026 9:12 PM
रांची नगर निगम ने ड्रेनेज सिस्टम पर अवैध कब्ज करने वालों को थमाया नोटिस
Ranchi Municipal Corporation: मानसून में जलजमाव से राहत के लिए रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने वार्ड-32 पंचशील नगर का निरीक्षण किया. नाली पर अतिक्रमण करने वाले 23 भवन मालिकों को 1 घंटे में नोटिस थमाया गया. साथ ही पंचशील नगर-पंडरा के लिए 10 करोड़ की आरसीसी नाली का डीपीआर तैयार किया गया है.
रांची से उत्तम महतो की रिपोर्ट
Ranchi Municipal Corporation, रांची : आगामी मानसून के दौरान राजधानीवासियों को जलजमाव (Waterlogging) और नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम (RMC) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने खुद मोर्चा संभालते हुए अधिकारियों की टीम के साथ वार्ड संख्या-32 के अंतर्गत पंचशील नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जलजमाव वाले संवेदनशील हॉटस्पॉट, नालियों की मौजूदा स्थिति, पानी की निकासी के रूट और ड्रेनेज सिस्टम पर किए गए अवैध कब्जों की जमीनी समीक्षा की.
नाली जाम कर बनाई दीवार
औचक निरीक्षण के दौरान ग्राउंड जीरो पर यह बात सामने आई कि कई रसूखदार और स्थानीय लोगों ने मुख्य नालियों के ऊपर ही पक्की दीवारें खड़ी कर अवैध अतिक्रमण कर लिया है. इसकी वजह से पूरे इलाके की जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मौके पर ही मौजूद इंफोर्समेंट टीम को तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने का फरमान सुनाया. नगर आयुक्त के कड़े रुख का असर यह हुआ कि निगम की टीम ने महज एक घंटे के भीतर नाली पर अवैध निर्माण करने वाले 23 भवन मालिकों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिया. इस दौरान जिन लोगों ने नोटिस रिसीव करने से इनकार किया, निगम के कर्मियों ने उनके घरों की दीवारों पर ही नोटिस चस्पा (Paste) कर दिया. सभी नोटिसधारियों को अपने मकान का स्वीकृत नक्शा (Map) और जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज लेकर निगम कार्यालय में हाजिर होने का अल्टीमेटम दिया गया है, ऐसा न करने पर सीधे बुलडोजर एक्शन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Godda News: गोड्डा के सनौर गांव की गेरुवा नदी में दिखा 10 फीट का मगरमच्छ, गांव में दहशत
10 करोड़ से बनेगी आरसीसी नाली
नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मानसून में रांची के नागरिकों को जलजमाव से राहत दिलाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए ‘शॉर्ट टर्म’ और ‘लांग टर्म’ दोनों स्तरों पर रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय तकनीकी कमेटी का गठन किया गया है, जो शहर के सभी प्रभावित इलाकों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव देगी. इसके अलावा निरीक्षण के दौरान निगम के अभियंताओं (Engineers) ने नगर आयुक्त को बताया कि पंचशील नगर से लेकर पंडरा क्षेत्र तक जल निकासी व्यवस्था को अचूक बनाने के लिए आरसीसी (RCC) नाली निर्माण का डीपीआर (DPR) तैयार कर लिया गया है. इस बड़े ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे इस पूरे बड़े इलाके को हमेशा के लिए जलजमाव से मुक्ति मिल जाएगी.
Also Read: झारखंड शिक्षक बहाली: डेटा देख भड़का फैक्ट फाइंडिंग कमीशन, सरकार से मांगा कोटिवार ब्योरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










