ब्रिस्टल में इंग्लैंड का दमदार प्रदर्शन, भारत को हराकर सीरीज 1-1 से की बराबर

Updated:
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की

इंग्लैंड महिला टीम जीत के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे महिला टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

ENG-W vs IND-W: इंग्लैंड महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 26 रन से हराया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा, जहां जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी.

इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. सोफिया डंकली 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. वहीं डैनी व्याट-हॉज ने 29 और एमी जोन्स ने 28 रनों की पारी खेली.

फ्रेया केंपा की ताबड़तोड़ पारी

उसके बाद एलिस कैप्सी ने 28, हीटर नाइट ने 18 रन बनाए. अंत में फ्रेया केंप ने मात्र 13 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया. वहीं डेनियल गिब्सन ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली. भारत के लिए श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. उसके अलावा नंदनी शर्मा ने 1 और श्रेयंका पाटिल ने 1 विकेट चटकाए.

142 रन ही बना सकी भारतीय महिला टीम

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 142 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 26 रन से गंवा दिया. भारत की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. शेफाली वर्मा 22 रन बनाकर आउट हो गई. उसके बाद स्मृति मंधाना भी 32 रन बनाकर चलते बनी. यहां से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालने की कोशिश की.

यास्तिका भाटिया हुई रिटायर्ड आउट

यास्तिका 33 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हो गई. उसके बाद जेमिमा भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. 28 रन बनाकर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी चलते बनी. उसके बाद कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हुई. जिस कारण से भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने 2, चार्ली डीन ने 2, फ्रेया केंप ने 2 विकेट लेकर जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final: कोहली-गिल पर होंगी निगाहें, खिताबी जंग में ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola