इंग्लैंड में कोहली का विराट रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बने नंबर-1 भारतीय

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह इंग्लैंड की सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका लगाते ही राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने इंग्लैंड की पारी के दौरान 9वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार ऑन-ड्राइव लगाकर चौका जड़ा. इसी के साथ वह इंग्लैंड की सरजमीं पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

विज्ञापन

कोहली ने राहुल द्रविड को पीछे छोड़ा

मैच से पहले कोहली के नाम इंग्लैंड में 2642 रन दर्ज थे, जबकि राहुल द्रविड़ ने 1996 से 2011 के बीच 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 56 पारियों में 2645 रन बनाए थे. कोहली को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि आसानी से हासिल कर ली. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अब कोहली शीर्ष पर पहुंच गए हैं. इस सूची में राहुल द्रविड़ दूसरे, सचिन तेंदुलकर तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं.

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (सभी फॉर्मेट)

खिलाड़ीअवधिमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतशतकअर्धशतक
विराट कोहली2011-202658742646+14940.03318
राहुल द्रविड़1996-20114656264521755.10815
सचिन तेंदुलकर1990-20114356262619349.54712
रोहित शर्मा2009-20264754229814049.95910
सौरव गांगुली1996-20073642194918347.53412
महेंद्र सिंह धोनी2007-2019605918699237.38016
रविंद्र जडेजा2009-202544511644107*44.43211
केएल राहुल2018-20262943164314941.0765
सुनील गावस्कर1971-19863446158322136.81211
शिखर धवन2013-20223340147812539.9444

विराट कोहली कई और रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

विराट कोहली के पास इस मैच में कई अन्य बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी मौका है. वह इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं. इसके अलावा उन्हें वनडे में विदेशी सरजमीं पर 8000 रन पूरे करने के लिए भी ज्यादा दूर नहीं जाना है.

विराट कोहली का इंग्लैंड में रिकॉर्ड

फॉर्मेटमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतशतक/अर्धशतक
टेस्ट1733109614933.212/5
वनडे34341354+10750.141/12
टी20I771926632.000/1
कुल58742646+14940.033/18

ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स छोड़कर CSK में क्यों गए संजू सैमसन? पहली बार खुद किया खुलासा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola