क्या लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे करियर का आखिरी वनडे? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के बाद वह टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. यह खुलासा बीसीसीआई की चयन समिति की एक रिपोर्ट में हुआ है.
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद इस प्रारूप को अलविदा कह सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह टीम की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक बीसीसीआई या रोहित शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पिछले सप्ताह रोहित शर्मा से बातचीत की. चयनकर्ताओं ने उन्हें बताया कि अब टीम प्रबंधन 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर देना चाहता है. यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को भविष्य की योजनाओं में अहम माना जा रहा है.
रोहित शर्मा जारी रखना चाहते है वनडे करियर
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रोहित शर्मा इस फैसले के बाद भी वनडे क्रिकेट खेलना चाहते है. उन्होंने हाल के समय में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था और आगे भी टीम का हिस्सा बने रहना चाहते थे. हालांकि चयनकर्ताओं ने अंतिम फैसला उनके ऊपर छोड़ दिया है कि वह संन्यास लेते हैं या नहीं.
लॉर्ड्स में आखिरी वनडे की संभावना
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ बीसीसीआई अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा की और वह चयनकर्ताओं के फैसले से खुश नहीं थे. यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
रोहित पहले ही टी20I और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
रोहित शर्मा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. जून 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जिताने के बाद उन्होंने टी20I से संन्यास लिया था, जबकि मई 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से विदाई की घोषणा की थी. इस बीच चयनकर्ताओं ने वनडे टीम की कप्तानी भी शुभमन गिल को सौंप दी, जिससे साफ संकेत मिला कि टीम प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहता है.
कप्तान के रूप में छोड़ गए बड़ी विरासत
कप्तान के रूप में रोहित ने भारतीय क्रिकेट पर गहरी छाप छोड़ी. उनकी अगुआई में भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा और 2024 टी20 विश्व कप का खिताब भी जीता. उसके बाद 2025 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सोच ने वनडे क्रिकेट में भारत के खेलने के अंदाज को नई दिशा दी.
ये भी पढ़ें: सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, ODI में विदेशी सरजमीं पर ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










