Bihar BEd CET का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Bihar BEd CET 2026 Admit Card

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Bihar BEd CET Admit Card 2026: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की तरफ से एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. यह प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में रेगुलर, डिस्टेंस और शिक्षा शास्त्री के दो वर्षीय कोर्स में दाखिला दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar BEd CET Admit Card 2026: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Bihar BEd CET) 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने Bihar BEd CET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar BEd CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 निर्धारित की गई थी. उम्मीदवार 18 मई 2026 तक ही आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते थे. जिन अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन नहीं हो पाया, उन्हें 19 मई से 21 मई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका दिया गया था.

Bihar BEd CET Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • Bihar BEd CET की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर उपलब्ध “Bihar BEd CET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड या मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • सभी विवरण ध्यान से जांच लें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में रेगुलर, डिस्टेंस और शिक्षा शास्त्री के दो वर्षीय कोर्स में दाखिला दिया जाएगा.

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी. यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Bihar BEd CET 2026 में उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटन और कॉलेज चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन