Google Microsoft नहीं… इस कंपनी ने NIT जमशेदपुर में दिया 94 लाख का प्लेसमेंट पैकेज

Updated:
विज्ञापन
NIT Jamshedpur Placement

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NIT Jamshedpur Placement 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Jamshedpur) की ओर से इस साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शेयर किया गया है. झारखंड के इस टॉप कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 का देखा गया है. हालांकि, ये पैकेजे Google और Microsoft से नहीं मिला है.

विज्ञापन

NIT Jamshedpur Placement 2026: इंजीनियरिंग छात्रों के बीच अक्सर यह चर्चा होती है कि सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज Google या Microsoft जैसी कंपनियां ही देती हैं. लेकिन इस बार NIT जमशेदपुर के प्लेसमेंट आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है. संस्थान के प्लेसमेंट सत्र 2025-26 में सबसे बड़ा पैकेज किसी टेक दिग्गज Google या Microsoft ने नहीं, बल्कि LinkedIn ने दिया है.

इस साल NIT जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) की छात्रा साक्षी प्रिया को LinkedIn की तरफ से 94.25 लाख रुपये सालाना का शानदार पैकेज मिला है. यह इस साल का सबसे बड़ा ऑफर रहा.

सबसे ज्यादा पैकेज किसे मिला?

इस बार सबसे बड़ी सफलता कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा साक्षी प्रिया को मिली. LinkedIn ने उन्हें 94.25 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया. हालांकि यह कॉलेज के पुराने 1.23 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया, लेकिन फिर भी यह देश के बेहतरीन कैंपस ऑफर्स में शामिल है.

NIT Jamshedpur Placement 2026: कंपनी वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड

छात्र का नामकंपनीबीटेक शाखाप्लेसमेंट पैकेज
साक्षी प्रियाLinkedInकंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग94.25 लाख
श्रेष्ठ प्रसादAtlassianइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग66 लाख
शिवम सौरभAtlassianइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग66 लाख
आंचल सिकरवारSalesforceइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग47.5 लाख
ईशा मंडलSalesforceइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग47.5 लाख
इशिता दीक्षितSalesforceइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग47.5 लाख
रितिशा रंजनSalesforceइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग47.5 लाख
स्वर्णिम कुमारीARMइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग30 लाख
दानिश कनेरियाAmazonइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग47 लाख
नीरज कुमार बरनवालAmazonइंजीनियरिंग ऑफ कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स47 लाख
श्रेया रायAmazonएमटेक कंप्यूटर साइंस47 लाख
आदर्श कुमारVISAइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग31 लाख
गंगाधर राजपूतVISAइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग31 लाख
वसुंधरा सिंहदेवIntuitइलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग45.5 लाख
सान्या कुमारीIntuitइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग45.5 लाख

किस ब्रांच में तगड़ा प्लेसमेंट?

अगर NIT Jamshedpur के प्लेसमेंट डेटा को गौर से देखें तो सबसे ज्यादा बड़े पैकेज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के छात्रों को मिले हैं. Atlassian, Salesforce, ARM, Amazon, VISA और Intuit जैसी कंपनियों में इन दोनों शाखाओं के छात्रों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इससे साफ है कि आज के समय में इन शाखाओं की इंडस्ट्री में मांग लगातार बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में नहीं टूटा 1.23 करोड़ के पैकेज का रिकॉर्ड, हाईएस्ट प्लेसमेंट 94.25 लाख का

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola