4 साल के ग्रेजुएशन के बाद सीधे PhD? DU में एडमिशन शुरू, 7.5 CGPA वाले स्टूडेंट्स ध्यान दें

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस की सांकेतिक फोटो

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने NEP और UGCF के तहत 4-वर्षीय यूजी कोर्स पूरा करने वाले छात्रों के लिए PhD एडमिशन 2026-27 प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख, CGPA कट-ऑफ और पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए PhD प्रोग्राम में एडमिशन को लेकर ऑफिशियल पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए जारी किया गया है, जिन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) और UGCF के तहत 4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट (FYUP) प्रोग्राम पूरा कर लिया है.

विज्ञापन

अगर आपने दिल्ली यूनिवर्सिटी या इसके किसी भी संबद्ध कॉलेज से 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा किया है, तो अब आप बिना मास्टर डिग्री के सीधे PhD के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इंटेरेस्टेड और एलिजिबल एप्लीकेंट DU के ऑफिशियल रिसर्च पोर्टल pgportal.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

image.png
Screenshot from Official Website

PhD Admission 2026: इंपोर्टेंट डेट

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की डेट्स जारी कर दी हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर ही अपना फॉर्म सबमिट कर दें:

इवेंटतारीख
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि27 अगस्त 2026 (गुरुवार)
एप्लीकेशन करने की लास्ट डेट 06 सितंबर 2026 (रविवार)

ये भी पढ़ें: पूरी-वड़ा और बोंडा पर लगेगी रोक, तेल की खपत और फ्राइड फूड आईटम को लेकर सरकार का निर्देश

DU PhD Admission 2026: एप्लीकेशन फीस

PhD प्रोग्राम में अप्लाई करने के लिए कैटेगरी वाइज नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है:

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

4-वर्षीय UG प्रोग्राम वाले छात्रों के लिए एडमिशन एलिजिबिलिटी में CGPA का विशेष ध्यान रखा गया है:

एकेडमिक एलीजिबीलीटी: कैंडिडेट्स ने दिल्ली यूनिवर्सिटी या उसके संबद्ध कॉलेजों से 4 साल का ग्रेजुएशन (FYUP) पूरा किया हो.

न्यूनतम CGPA (UR,OBC-NCL,EWS): GEN, OBCऔर EWS कैटेगरी के छात्रों का कम से कम 7.5 CGPA होना जरूरी है.

न्यूनतम CGPA (SC,ST,PwBD): रिजर्व्ड कैटेगरी (एससी, एसटी और दिव्यांग) के छात्रों के लिए न्यूनतम 7.0 CGPA तय किया गया है.

सिलेक्शन प्रोसेस: सभी एलिजिबल एप्लीकेंट को संबंधित डिपार्टमेंट या यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना जरूरी होगा.

DU PhD Admission 2026: फेलोशिप के लिए यूनिवर्सिटी की खास सलाह

पब्लिक नोटिस में दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन ब्रांच ने एप्लीकेंट को सलाह दी है कि PhD के दौरान सरकारी फेलोशिप और रिसर्च ग्रांट का लाभ उठाने के लिए वे UGC NET या CSIR NET परीक्षा के लिए भी जरूर अप्लाई करें.

यहां देखें: Public Notice

एडमिशन प्रक्रिया, शेड्यूल और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.

ये भी पढ़ें: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola