पूरी-वड़ा और बोंडा पर लगेगी रोक, तेल की खपत और फ्राइड फूड आईटम को लेकर सरकार का निर्देश
कॉलेज कैंटीन की सांकेतिक तस्वीर
Odisha Colleges Canteen: ओडिशा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपलों को कैंटीन के मेन्यू में पूरी, वड़ा और बोंडा जैसे फूड आईटम्स कम करने के निर्देश दिए गए हैं. स्टूडेंट्स को हेल्दी फूड का ऑप्शन देने की बात कही गई है.
Odisha Colleges Canteen: ओडिशा में कॉलेज कैंटीन के खाने में बदलाव करने की तैयारी चल रही है. राज्य सरकार ने कॉलेज जाने वाले छात्रों के बीच हेल्दी फूड को बढ़ावा देने और तेल से बने खाने का सेवन कम करने के उद्देश्य से नई ऑप्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. अब ओडिशा के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपलों को कैंटीन के मेन्यू में पूरी, वड़ा और बोंडा जैसे फूड आईटम्स कम करने के लिए कहा गया है और इनके विकल्प के रूप में हेल्दी फूड आईटम्स रखने के लिए कहा गया है.
पूरी, वड़ा और बोंडा जैसे खाद्य पदार्थ कम करने की सलाह
कॉलेजों के हॉस्टल और कैंटीन में छात्रों के लिए खाना तैयार करते समय कम तेल इस्तेमाल करने को कहा गया है. विभाग ने खास तौर पर पूरी, वड़ा और बोंडा जैसे ज्यादा तेल में तैयार होने वाले फूड आईटम्स को कम करने की सलाह दी है. हालांकि, निर्देश का उद्देश्य भोजन की पौष्टिकता बनाए रखते हुए तेल की खपत को कम करना है.
किन तेलों के इस्तेमाल पर जोर?
उच्च शिक्षा विभाग ने आयातित पाम, सूरजमुखी और सोयाबीन तेल पर निर्भरता कम करने की बात कही है. इसके बजाय घी, सरसों के तेल और मूंगफली के तेल जैसे ट्रेडिशिनल ऑप्शन को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है.
NSS और Youth Red Cross भी चलाएंगे जागरूकता अभियान
कॉलेजों में इस पहल को छात्रों तक पहुंचाने के लिए NSS और Youth Red Cross के स्वयंसेवकों की मदद लेने को भी कहा गया है. ये स्वयंसेवक लोगों को रोजाना खाना बनाने में तेल की खपत कम करने के प्रति जागरूक करेंगे.
तेल के खर्च को कम करने का उद्देश्य
ओडिशा सरकार ने ये स्टैंड ऐसे समय में लिया है जब कुछ महीने पहले हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारतीय परिवारों से खाना पकाने वाले तेल की खपत में 10 फीसदी कमी लाने की अपील की थी. ऐसे में कॉलेजों से भी कम तेल में खाना पकाने की अपील की गई.
कॉलेजों से कहा गया है कि वे कम तेल में पौष्टिक भोजन तैयार करने के ऑप्शन पर ध्यान दें. इससे छात्रों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. हालांकि, फिलहाल पूरी तरह से पूरी, वड़ा और बोंडा पर पूरी तरह प्रतिबंध की बात नहीं है, बल्कि कॉलेजों को इन जैसे ज्यादा तेल में बनने वाले खाद्य पदार्थों को सीमित करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: नए टूल्स से दोस्ती, टाइम मैनेजमेंट पर कमांड, Work From Home जॉब के लिए क्या है जरूरी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए