BSEB Dummy Registration 2027: 16 सितंबर तक बढ़ी करेक्शन की लास्ट डेट
स्कूल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BSEB Dummy Registration Card 2027: 10वीं और 12वीं के छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में गलतियों को सुधारने के लिए मौका दिया गया है. अब 16 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर नाम, फोटो, सब्जेक्ट जैसी किसी भी गलती को ठीक कर सकते हैं.
BSEB Dummy Registration Card 2027: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है. अब राज्य भर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के मैनेजमेंट 16 सितंबर 2026 तक स्टूडेंट्स के डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में हुई गलतियों को ऑनलाइन पोर्टल पर ठीक कर सकते हैं. अगर आपके नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, डेट ऑफ बर्थ, फोटो, साइन, कैटेगरी या सब्जेक्ट में कोई गलती हुई है, तो यह उसे सुधारने का आखिरी मौका है.
BSEB Dummy Registration Card 2027: क्या है नई डेडलाइन?
बिहार बोर्ड के अनुसार, डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करने और सुधार के बाद डिक्लेरेशन अपलोड करने की तारीख पहले 22 अगस्त 2026 तय की गई थी. हालांकि कई स्कूलों और छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 16 सितंबर 2026 कर दिया है.
ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, sbi.bank.in पर करें चेक, जानें कब होगी मेंस परीक्षा
ऑनलाइन सुधार के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए अलग-अलग ऑफिशियल पोर्टल बनाए हैं, जहां से स्कूल के मैनेजमेंट सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
मैट्रिक (कक्षा 10वीं) के लिए: biharboardonline.org
इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के लिए: intermediate.biharboardonline.com
BSEB Dummy Registration Card 2027: जरूरी जानकारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन सुधार कर देना ही काफी नहीं होगा. इसके लिए एक तय की गई प्रोसेस का पालन करना जरूरी है.
साइन्ड डिक्लेरेशन: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की प्रिंटेड कॉपी पर स्टूडेंट और उनके माता-पिता का साइन होना जरूरी है.
पोर्टल पर अपलोड करना: स्कूल के मैनेजमेंट इस साइन्ड (Signed) डिक्लेरेशन फॉर्म को 16 सितंबर तक समिति की वेबसाइट पर जरूर से अपलोड करेंगे.
परीक्षा फॉर्म पर असर: जिन छात्रों का डिक्लेरेशन फॉर्म वेबसाइट पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का डमी कार्ड फाइनल रूप से प्रदर्शित होगा और वे ही 2027 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.
रुक हुए आवेदन: जिन स्टूडेंट्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा हो चुका है, लेकिन डिक्लेरेशन अपलोड नहीं हुआ था, तो बता दें की वे स्टूडेंट्स भी 16 सितंबर तक इसे पूरा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ISRO Recruitment 2026: 175 पदों पर भर्ती, 16 सितंबर लास्ट डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए