ISRO Recruitment 2026: 175 पदों पर भर्ती, 16 सितंबर लास्ट डेट

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

ISRO Recruitment 2026: इसरो ने साइंटिस्ट और इंजीनियर 'SC' के 175 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के योग्य कैंडिडेट 16 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर 'SC' के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Advt. No. ISRO:ICRB:03(EMC):2026) जारी किया है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में कुल 175 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंटेरेस्टेड कैंडिडेट इसरो के ऑफिशियल पोर्टल isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

ISRO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत इसरो के अलग-अलग सेंटर्स और फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के लिए कुल 175 रिक्तियों को भरा जाएगा:

पद का नामISRO में पदPRL में पदकुल पद
साइंटिस्ट, इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)991100
साइंटिस्ट, इंजीनियर (मैकेनिकल)52153
साइंटिस्ट, इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)21122
कुल1723175

एलिजिबिलिटी और ऐज लिमिट

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: कैंडिडेट के पास संबंधित स्ट्रीम (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल या कंप्यूटर साइंस) में फर्स्ट क्लास BE,BTech या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन में कम से कम 65 प्रतिशत मार्क्स या 6.84 CGPA 10 CGPA में से होना जरूरी है.

ऐज लिमिट: 16 सितंबर 2026 तक कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है. वहीं बात करें रिजर्व्ड (Reserved) कैटेगरी के कैंडिडेट को सरकारी नियमों के तहत ऊपरी ऐज लिमिट में छूट मिलेगी.

Screenshot of ISRO's Official Website
Screenshot of ISRO's Official Website

ये भी पढ़ें: SSC CHSL CGL GK Questions 2026: ये 15 सवाल कर लें तैयार, परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ऐसे प्रश्न

ISRO Recruitment 2026: सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को 7th Pay Commission के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत नियुक्ति मिलेगी, जिसमें बेसिक पे ₹56,100 प्रति माह के साथ डीए, एचआरए और अन्य भत्ते दिए जाएंगे. कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटन टेस्ट (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा.

इम्पोर्टेंट डेट्स और एप्लीकेशन फीस

विवरणजानकारी
ऑनलाइन आवेदन शुरू27 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख16 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे तक
प्रोसेसिंग फीस₹750
जनरल/OBC/EWS के लिए रिफंडCBT में शामिल होने पर ₹500
जनरल/OBC/EWS की नेट फीस₹250
SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों के लिए रिफंडपूरा ₹750
SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों की नेट फीस₹0

ISRO Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in के Careers सेक्शन पर जाएं.
  • विज्ञापन संख्या ISRO:ICRB:03(EMC):2026 के सामने दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट कर फॉर्म सबमिट करें और रिसीट डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें: Bihar Staff Nurse Final Result 2026: कमीशन ने जारी किया 11,389 पदों का फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रोल नंबर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola