Ranchi News : डीएसपी या ऊपर के अधिकारी करते हैं परेशान, तो पुलिस प्राधिकार में करें शिकायत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 12:33 AM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : झारखंड में डीएसपी या इससे ऊपर के अधिकारी यदि किसी आम व्यक्ति को परेशान करते हैं, तो इसकी शिकायत कर सकते हैं.

विज्ञापन

रांची. झारखंड में डीएसपी या इससे ऊपर के अधिकारी यदि किसी आम व्यक्ति को परेशान करते हैं, तो इसकी शिकायत झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार में की जा सकती है. इसमें अधिकारियों द्वारा दुष्कर्म, दुराचार, गलत आचरण और जबरन रोकने के मामले भी लाये जा सकते हैं. प्राधिकार द्वारा आम लोगों के लिए सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गयी है.

प्रमाण के साथ करनी होगी शिकायत

प्राधिकार द्वारा बताया गया कि कोई व्यक्ति किसी अधिकारी की शिकायत करता है, तो उसके पास शिकायत का ठोस आधार होना चाहिए. गुमनाम पत्र के माध्यम से शिकायत मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. शिकायतकर्ता की सत्यता की भी जांच होगी. शिकायत सही पाये जाने पर दोनों पक्षों को नोटिस देकर जवाब सुना जाता है. वर्तमान में पुलिस शिकायत प्राधिकार का कार्यालय हिनू में हैं. इसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी पीआरके नायडू हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola