पहली बार अधिवक्ताओं के हित में हेमंत सरकार ने सोचा, बोले महाधिवक्ता राजीव रंजन

Updated at : 16 Feb 2025 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
rajeev ranjan attorney general jharkhand

झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन. फोटो : प्रभात खबर

Exclusive Interview of Jharkhand Advocate General: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पहली बार वकीलों के हित में सोचा. केस की संख्या कम करने के प्रति भी हेमंत सोरेन की सरकार गंभीर है.

विज्ञापन

Exclusive Interview of Jharkhand Advocate General Rajeev Ranjan: झारखंड में 35000 अधिवक्ता हैं, जो झारखंड स्टेट बार काउंसिल से निबंधित हैं. लगभग 15000 से अधिक अधिवक्ता झारखंड एडवोकेट वेलफेयर ट्र्रस्टी कमेटी के सदस्य हैं. झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार किसी राज्य सरकार ने अधिवक्ताओं के हित में सोचा है. सक्रियता के साथ उस पर काम किया है. इससे युवा व वरिष्ठ अधिवक्ताओं को लाभ होगा. इन्ही मुद्दों को लेकर राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन से प्रभात खबर के वरीय संवाददाता राणा प्रताप ने विस्तार से बात की.

हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2024 में जो निर्णय लिया था, उससे अधिवक्ताओं को क्या-क्या लाभ मिलेगा?

ट्रस्टी कमेटी के सभी सदस्यों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, जिसका शत प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी. अधिवक्ताओं को मिल रहे 7000 रुपये पेंशन राशि में सरकार अलग से 7000 रुपये राज्यांश मिलायेगी. इससे प्रतिमाह 14000 रुपये पेंशन अधिवक्ताओं को मिलेगी. युवा अधिवक्ताओं को प्रथम तीन वर्ष तक स्टाइपेंड के रूप में प्रतिमाह 5000 रुपये मिलेंगे. इसमें 50 प्रतिशत अर्थात 2500 रुपये सरकार वहन करेगी, जबकि ट्र्रस्टी कमेटी 2500 रुपये देगी. कमेटी अपने अंशदान में 1500 रुपये बढ़ोतरी करेगी, क्योंकि वर्तमान में 1000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है. सरकार से फंड मिलने के बाद स्टाइपेंड में वृद्धि होगी. इससे प्रैक्टिस के प्रारंभिक वर्षों में युवा अधिवक्ताओं को राहत मिलेगी. आर्थिक संकट से निजात मिलेगी.

राज्य के अधिवक्ता सरकार के निर्णय से कैसे लाभ उठा सकेंगे?

योजनाओं का लाभ लेना आसान है, जो अधिवक्ता अब तक झारखंड वेलफेयर ट्रस्टी कमेटी के सदस्य नहीं बन पाये हैं, वे इसका सदस्य बन जायें, तो उसका लाभ मिल सकता है. प्रत्येक दिन अधिवक्ता ट्रस्टी कमेटी के सदस्य बन रहे हैं. विगत तीन माह में 2000 नये सदस्य बन चुके हैं. स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए अब तक 6000 सदस्य आवेदन कर चुके हैं.

ट्रस्टी कमेटी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाया गया है?

देखिए, वर्ष 2023 में एडवोकेट वेलफेयर फंड एक्ट-2012 के सेक्शन-24 में संशोधन किया गया. 15 रुपये के वेलफेयर टिकट का दाम बढ़ा कर 30 रुपये किया गया. वेलफेयर टिकट ही आय का स्रोत है.

ट्रस्टी कमेटी का कौन सदस्य बन सकता है और कैसे?

कोई भी अधिवक्ता निर्धारित शुल्क देकर ट्रस्टी कमेटी का सदस्य बन सकता है. सदस्य बनने के लिए 2500 रुपये आजीवन सदस्यता शुल्क है. प्रतिवर्ष 200 रुपये का भुगतान करके भी सदस्य बन सकते हैं.

न्यायालयों में निरंतर मुकदमों की संख्या बढ़ रही है. इसमें कमी आये, इसको लेकर क्या पहल की जा रही है?

बढ़ते मुकदमे चिंता का विषय हैं. इसमें कमी आये, इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर हैं. उनकी पहल पर पिछले कई वर्षों से कई स्तर पर इस पर काम किया जा रहा है. मामलों में कमी लाने को प्राथमिकता दी जाती है. स्टेट लिटीगेशन पॉलिसी के तहत प्रत्येक विभाग में ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम बना हुआ है. कई मामले विभागीय स्तर पर ही निबटा दिये जाते हैं.

न्यायालयों का बोझ कम हो, इसके लिए आपके स्तर से क्या-क्या कदम उठाये गये हैं?

प्रत्येक माह स्टेट इंपावरमेंट कमेटी की बैठक होती है. इसमें समीक्षा की जाती है और मुकदमों के जल्दी निपटारे में सरकार के स्तर से जो काम होना है, उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है, ताकि सुनवाई के दाैरान सरकार की ओर से मजबूती से पक्ष रखा जा सके तथा मामले निष्पादित हो सकें.

कोर्ट के आदेश का अधिकारियों द्वारा ससमय पालन नहीं करने पर अवमानना के मामले चल रहे हैं. कई बार तो कोर्ट का रुख काफी सख्त रहा है. अवमानना के मामले नहीं आये, इसके लिए क्या प्रयास हो रहे हैं?

देखिये, अवमानना के मामले नहीं आयेंगे, यह नहीं कहा जा सकता है, तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाये, तो विगत पांच वर्षों के दाैरान पूर्व की तुलना में अवमानना में कमी आयी हैं. प्रयास चल रहा है कि इसे शून्य पर लाया जाये, इसके लिए सरकार के स्तर से सभी अधिकारियों को ससमय कोर्ट के आदेश आने के बाद अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर समीक्षा बैठक भी की जाती है.

आप कह रहे हैं कि मामले कम हो गये हैं. किन-किन विभागों में मामले कम हुए हैं?

प्राय: सभी विभाग इस मामले को लेकर गंभीर हैं और उसका अपेक्षित परिणाम भी आया है. मामले कम हुए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, गृह, कार्मिक विभाग से संबंधित ज्यादातर मामले आते हैं. इन विभागों से संबंधित मामलों में कमी आयी है. यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल व प्रयास का नतीजा है.

झारखंड बनने के बाद नियुक्ति विभिन्न कारणों से विवादों के घेरे में रहती है. प्राय: प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित मामले कोर्ट में जाते हैं. समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है. ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए क्या प्रयास हो रहे हैं?

सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार मिले. इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास किया गया है. वर्ष 2020 में हेमंत सरकार ने जेपीएससी परीक्षा नियमावली बनायी. इससे पहले परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने में वर्षों लग जाते थे, लेकिन जब से सरकार ने नियमावली लागू की है उसके बाद रिकार्ड समय में नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गयी है. नियुक्ति पत्र भी दिया गया है. जो भी नियुक्ति आयी हैं, उसे पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाता है. यदि कोर्ट में मामला आता है, तो उसमें सरकार मजबूती से अपना पक्ष रखती है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड को कैंसरमुक्त बनाने के लिए सीएचओ, सहिया साथी और सहिया की ट्रेनिंग शुरू

बेरमो में सीसीएल कर्मी के क्वार्टर से दिन-दहाड़े 27 लाख की चोरी

झारखंड में ऑनर किलिंग : नाबालिग की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाला, 8 दिन बाद सिरकटी लाश को नदी किनारे दफनाया

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास, देखें Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola