वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी फाइनल में
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
डकरा.
डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बुधवार को सीसीएल मगध की टीम को हराकर वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी रांची फाइनल में पहुंच गयी है. मगध सीसीएल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 120 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करते उतरी वाइबीएन क्रिकेट एकेडमी रांची की टीम ने 16.2 ओवर में 7 विकेट खो कर मैच को तीन विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आमिर रहे. जिन्होंने अपनी गेंदबाजी में चार ओवरों में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किये और बल्लेबाजी में भी 14 गेंदों में 18 रन बनाये. डकरा और खलारी व्यवसायिक संघ के राजेश साव और शत्रुंजय सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया. एक मई को वाइबीएन और पिनेकल क्रिकेट एकेडमी के बीच खिताबी मुकाबला होगा.29 डकरा 01, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते राजेश साव.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










