Darbhanga: गोदाम पर छापेमारी, 2220 लीटर शराब बरामद, 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान बरामद अवैध शराब और गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी कर 2220 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2220.600 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की है. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

मद्य निषेध के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मब्बी थाना क्षेत्र के गेहुमी ओवरब्रिज के समीप एक गोदाम में भारी मात्रा में शराब रखी गई है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई.

गोदाम और पिकअप से बरामद हुई शराब और बीयर

छापेमारी के दौरान गोदाम और एक पिकअप वाहन से कुल 2220.600 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. इसमें 1392.600 लीटर विदेशी शराब और 828 लीटर बीयर शामिल है. कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गोदाम को किया सील

अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन