बिरौल में घर के काम के दौरान जहरीले सांप ने डसा, वृद्धा की अस्पताल ले जाते समय मौत

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा मारे डाले गए सर्प | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलाट गांव में सोमवार को घर में काम करते समय एक 65 वर्षीय वृद्धा को जहरीले सांप ने डस लिया. आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र के बलाट गांव में सोमवार को जहरीले सांप के डसने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बलाट निवासी पच्चू चौपाल की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है.

विज्ञापन

घर में काम करने के दौरान सांप ने डसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सावित्री देवी घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने सांप को मार डाला.

सर्पदंश के बाद परिजन आनन-फानन में सावित्री देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल लेकर पहुंचे.

गंभीर स्थिति में डीएमसीएच किया गया रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया.

परिजन एम्बुलेंस से उन्हें डीएमसीएच लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सावित्री देवी की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले आये और अंतिम संस्कार कर दिया.

मुआवजे की मांग

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में मातम छाया हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

सिंहवाड़ा में गैस लेने पहुंची मां-बेटे से मारपीट, महिला का आरोप- एजेंसी पर कालाबाजारी; FIR दर्ज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन