10 दिन पहले बुकिंग के बाद भी नहीं मिली गैस, लेने पहुंची मां-बेटे से मारपीट, तीन पर केस
सिंहवाड़ा थाना
दरभंगा में गैस एजेंसी पर मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। करीब 10 दिन पहले गैस बुक कराने के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर वे एजेंसी पहुंचे थे।
दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पनिशाला चौक के समीप गैस लेने पहुंची मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में पनिशाला निवासी रहना खातून और उसका पुत्र घायल हो गये. दोनों का इलाज सीएचसी में कराया गया.
रहना खातून के आवेदन पर गैस एजेंसी संचालक धर्वेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह और संजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बुकिंग के 10 दिन बाद भी गैस नहीं मिलने का आरोप
प्राथमिकी के अनुसार, रहना खातून एचपी गैस कनेक्शनधारी हैं. करीब 10 दिन पूर्व गैस की बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलने पर 18 सितंबर को वह एजेंसी पहुंचीं.
महिला का आरोप है कि संजय सिंह के पुत्र धर्वेंद्र सिंह ने उन्हें दोबारा बुकिंग कराने के लिए कहा. इसके बाद शाम को वह अपने पुत्र के साथ खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंचीं.
गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप
आवेदन के अनुसार, एजेंसी पर पहुंचने के बाद गाली-गलौज शुरू हो गयी. विरोध करने पर जितेंद्र सिंह और संजय सिंह ने मां-बेटे के साथ मारपीट की. आरोप है कि फाइटर से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया.
प्राथमिकी में छिनतई का आरोप भी लगाया गया है. हालांकि, मामले में लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.
ग्रामीणों ने कालाबाजारी की जांच की मांग की
ग्रामीणों ने पनिशाला चौक पर लंबे समय से गैस की कथित कालाबाजारी की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि गैस वितरण से जुड़ी व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लायी जानी चाहिए.
थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा में 4 हजार घरों तक जल्द पहुंचेगी PNG गैस, 70 किमी में 63 किमी पाइपलाइन का काम पूरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए