दरभंगा में PNG कनेक्शन की तैयारी तेज, 4 हजार घरों तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस, 63 किमी नेटवर्क तैयार

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद गोपालजी ठाकुर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा जिले में घरों की रसोई तक पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। 70 किमी की स्टील पाइपलाइन में 63 किमी का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही लगभग 4 हजार घरों तक PNG आपूर्ति शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

दरभंगा: जिले के घरों की रसोई तक पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचाने की कवायद तेज की जा रही है. सोमवार को बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक गोपालजी ठाकुर ने भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में गैस पाइपलाइन के निर्माण कार्य और घरों तक पीएनजी आपूर्ति शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

बैठक में बीपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक नीलेश नागवाड़े, सहायक अभियंता विवेक कुमार एवं लक्ष्मेश साहा उपस्थित रहे. सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस पाइपलाइन से जुड़े निर्माण और अन्य औपचारिकताओं में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.

70 किमी स्टील पाइपलाइन में 63 किमी काम पूरा

सांसद ने बताया कि 70 किलोमीटर स्टील पाइपलाइन में 63 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है. शेष सात किलोमीटर का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. शहर के करीब चार हजार परिवारों में पीएनजी आपूर्ति शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

उन्होंने कहा कि दरभंगा शहर के साथ बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा.

बरौनी से बहेड़ी तक 150 किमी नेटवर्क

सांसद ने बताया कि बरौनी से बहेड़ी तक 150 किलोमीटर गैस पाइपलाइन का कार्य होना है, जिसमें 75 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है. शेष कार्य को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

जिले में पांच सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जबकि चार और सीएनजी स्टेशन शीघ्र चालू किये जाएंगे. पीएनजी सप्लाई स्टेशनों के स्थल चयन और निर्माण की औपचारिकताएं भी चल रही हैं.

सड़क खुदाई के बाद जल्द मरम्मत का निर्देश

गोपालजी ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन सड़कों की खुदाई की गयी है, उनकी मजबूत और त्वरित मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो.

उन्होंने अधिकारियों से पंजीकृत परिवारों की रसोई तक प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति शुरू करने से जुड़ी सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने को कहा.

दरभंगा समेत दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की लागत 3,638 करोड़ रुपये दर्ज है. केंद्र सरकार के परियोजना निगरानी आंकड़ों के अनुसार इस परियोजना की निर्धारित पूर्णता अवधि मार्च 2030 है.

यह भी पढ़ें

जाले में 16 वर्षीय किशोर लापता, मां ने बहला-फुसलाकर ले जाने की जतायी आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन