बेरमो में सीसीएल कर्मी के क्वार्टर से दिन-दहाड़े 27 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

घर में लाखों की चोरी होने के बाद रोती पूनम देवी और उन्हें ढाढस बंधाती आसपास की महिलाएं,. फोटो : प्रभात खबर

Bokaro Crime News: बोकारो जिले के बेरमो में एक क्वार्टर से दिन दहाड़े 27 लाख रुपए की चोरी हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bokaro Crime News: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के रीजनल हॉस्पिटल कॉलोनी ढोरी में शनिवार को दिन-दहाड़े चोरों ने एक सीसीएल कर्मी के क्वार्टर में चोरी की. क्वार्टर सीसीएल कर्मी उद्धेश्वर सिंह के नाम पर आवंटित है. वह दोपहर में अपनी पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए निकले थे. इस दौरान वह अपनी पत्नी पूनम देवी को पुराना बीडीओ ऑफिस में छोड़कर ड्यूटी के लिए चले गये. उनकी पत्नी बीडीओ ऑफिस से फुसरो सिलाई दुकान चली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

22 से 25 लाख के जेवरात की चोरी, 2 लाख नकद भी ले गये चोर

फुसरो से उद्धेश्वर सिंह की पत्नी वापस क्वार्टर लौटी, तो देखा कि क्वार्टर के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ था. अंदर एक कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. बताया जाता है कि चोरों ने लगभग 22 से 25 लाख के जेवरात के साथ-साथ 2 लाख नकद भी ले गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिन-दहाड़े हुई चोरी से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश

घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. दिन-दहाड़े हुई चोरी को लेकर कॉलोनी में रहने वाले लोगों में आक्रोश है. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम को मंगवाया जा रहा है.

जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम और दिन-दहाड़े हुई चोरी की इस घटना से चिंतित कॉलोनी के लोग. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, हवलदार से हथियार छीनने का प्रयास, देखें Video

झारखंड में ऑनर किलिंग : नाबालिग की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाला, 8 दिन बाद सिरकटी लाश को नदी किनारे दफनाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola