Bokaro: चास में फुटपाथ पर सो रही महिला को कार ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर AI Image

सांकेतिक तस्वीर AI Image

Bokaro: चास थाना क्षेत्र में धर्मशाला मोड़ के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रही महिला के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस नेकार तो जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

Bokaro: चास थाना क्षेत्र में धर्मशाला मोड़ व महावीर चौक के बीच स्थित एक फूल दुकान के समीप फुटपाथ पर सो रही एक महिला भुचकी हाड़ी (25 वर्ष) को एक अनियंत्रित कार जेएच 09एए 7015 ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका भुचकी चास के हाड़ी मोहल्ला की रहने वाली थी. हादसा शनिवार देर रात की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा बनाया और उसे मॉर्चरी में रखवा दिया. रविवार की सुबह परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया. शव की पहचान कराने के बाद चास पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि भुचकी हाड़ी बाजार में भिक्षाटन कर अपना गुजारा करती थी. रात में फुटपाथ पर सो जाती थी.

कार जब्त, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क से घटनास्थल (फुटपाथ) करीब पांच फीट दूर है. बावजूद नशे में तेजी से वाहन चलाते हुए कार चालक ने महिला को कुचल दिया. आसपास के लोग जुटे और कार चालक को बाहर निकाला. जमीन पर खून बहते देखकर लोगों का ध्यान महिला की तरफ गया. उसकी सांसें चल रही थीं. उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया. इधर लोग महिला को बचाने में जुटे, उधर कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार जब्त कर ली है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

सरायकेला की गलियों में निकलेगी भगवान कृष्ण की शाही पालकी, भक्तों के संग खेलेंगे होली, 200 साल पुरानी परंपरा

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola