जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी

Updated:
विज्ञापन

मंत्री से मिलते नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी

Saraikela: सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने राज्य के भू राजस्व और परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर शहर की विकास योजनाओं पर चर्चा की.

विज्ञापन

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने राज्य के भू राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी ओर विधायक दशरथ गागराई से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मंत्री को अध्यक्ष मनोज चौधरी से सरायकेला के कई विषयों से अवगत कराया और भविष्य में सरायकेला के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरायकेला के विकास को लेकर हुई चर्चा

इस दौरान मंत्री बिरुआ ने कहा कि सरायकेला एक ऐतिहासिक शहर है और छऊ कला नगरी है. इसे अच्छे तरीके से सजाया जाए, सरकार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. इस मुलाकात में मनोज चौधरी ने सरायकेला के विकास से जुड़े हुए कई सुझाव मंत्री के सामने रखी, जिसमें सरायकेला से पुरी धाम के लिए बस, नगर पंचायत के विकास के लिए विशिष्ट फंड सहित अन्य कई विषय शामिल थे. जिस पर मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की.

मौके पर झमुमो नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, भोला महंती, सौरव साहू सहित कई सहयोगी उनके साथ थे.

ये भी पढ़ें…

रांची डिप्टी मेयर के लिए बिछ गयी बिसात, हर दल के नेता जुटा रहे समीकरण, होली बाद मचेगी असली हलचल

झारखंड के 1.95 लाख से अधिक लोगों का वोट रद्दी, इन 3 गलतियों के कारण ‘लोकतंत्र के महापर्व’ पर लगा दाग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola