सेक्टर-12 पुलिस लाइन : तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन
28, 29 | Prabhat Khabar Network

28, 29 | Prabhat Khabar Network

बोकारो सेक्टर-12 पुलिस लाइन में तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 254 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।

विज्ञापन

बोकारो: सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि डीसी बोकारो अजय नाथ झा व एसपी बोकारो नाथू सिंह मीणा ने किया. इससे पूर्व शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी.

आइजी सिन्हा ने कहा कि खेल पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ टीम भावना विकसित करते हैं. कानून-व्यवस्था बनाये रखने, किसी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खेल हमें यही सीख देते हैं. सिन्हा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता की परंपरा वर्षों पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा शुरू की गयी. यह एक सराहनीय पहल है. आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी मेलजोल, समन्वय व टीम भावना को सुदृढ़ करने का प्रभावी मंच है. आज मनोरंजन के अनेक आधुनिक साधन उपलब्ध हैं.

जब इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी, तब ऐसे संसाधन सीमित थे. ऐसे समय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दूरदर्शी सोच का परिचायक था. डीसी झा ने कहा कि एक समय था जब खेलों को पढ़ाई की तुलना में कम महत्व दिया जाता था. आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं. खेलों में सम्मान, पहचान व उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएं है. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं. खेलों के माध्यम से सरकारी सेवाओं में भी अवसर प्राप्त कर रहे हैं. शारीरिक फिटनेस व मानसिक सुदृढ़ता के लिए खेल जरूरी : एसपी

एसपी श्री मीणा ने कहा : पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण व कठिन होती है. ऐसे में पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सुदृढ़ता, आपसी समन्वय व अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. खेल हमारे शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं. नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व सामूहिक कार्य संस्कृति को मजबूत बनाते हैं. प्रतियोगिता में क्रिकेट, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी व एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है. एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 व 5000 मीटर दौड़ (महिला व पुरुष), 4×100 व 4×400 मीटर रिले, लंबी कूद, उंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो व डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं शामिल हैं. बोकारो जिला के 115 व धनबाद जिला के 139 खिलाडी शामिल

प्रतियोगिता में धनबाद जिला पुलिस के 139 व बोकारो जिला पुलिस के 115 खिलाड़ियों सहित कुल 254 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के सफल व विवादरहित संचालन के लिए दोनों जिलों की पुलिस टीमों में टीम कप्तानों की नियुक्ति की गयी है. मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसडीओ चास प्रांजल ढांडा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिटी डीएसपी राजीव रंजन, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र सिंह, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धनबाद सहित दोनों जिलों के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola