खिलाड़ियों के साथ अन्याय व दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं : एंजेला सिंह

Updated:
विज्ञापन

43 | Prabhat Khabar Network

बोकारो में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर रोक के खिलाफ एंजेला सिंह ने सांसद ढुलू महतो से मुलाकात की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

बोकारो: सेक्टर-03 स्थित प्रशिक्षण हॉस्टल में हाल ही में एलएंडटी व स्थानीय कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद बीएसएल प्रबंधन की ओर से गैर-बीएसएल कर्मचारियों के बच्चों के प्रशिक्षण हॉस्टल में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में स्थानीय खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह से मिला. खिलाड़ियों ने इस निर्णय से उत्पन्न समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद एंजेला सिंह तत्काल खिलाड़ियों को लेकर सांसद ढुलू महतो से मिलीं और पूरी स्थिति से अवगत कराया. सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसएल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह ने कहा कि बोकारो में पहले से ही ऐसे मैदानों की कमी है, जहां खिलाड़ी स्वतंत्र रुप से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें. ऐसे में प्रशिक्षण से जुड़े खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि बीएसएल प्रबंधन चाहे तो अपने अधीन उपलब्ध मैदानों का विकास कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करा सकता है. सांसद ढुलू महतो ने कहा कि बोकारो में खेलों का बेहतर वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता है. खिलाड़ियों को बिना किसी बाधा के प्रशिक्षण मिले, इसके लिए बीएसएल प्रबंधन व उच्च अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि बोकारो में खेल गतिविधियां फिर से बेहतर माहौल में संचालित हो सकें. मौके पर मोहम्मद खुर्शीद आलम, रुपेश कुमार, राकेश कुमार, आनंद कुमार सोरेन, रवि कुमार, बंटी कुमार, विपिन कुमार, अरशद अंसारी, मनीष सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र पांडे, विनीत पंडित सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola