ग्रामीण परिवेश से रेलवे तक का सफर, किसान के बेटे धनंजय का जूनियर इंजीनियर पद पर चयन
धनंजय महतो
कसमार के डूमरकुदर गांव के धनंजय महतो ने रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी.
कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत अंतर्गत डूमरकुदर गांव निवासी कृषक सह राजमिस्त्री मधुसूदन महतो के बेटे धनंजय कुमार महतो ने भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. रेलवे में यह उनकी तीसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले उनका चयन रेलवे में ग्रुप-डी और फिर टेक्नीशियन के पद पर हुआ था.
आपके शहर में
कॉलेज टॉपर से रेलवे के जूनियर इंजीनियर तक का सफर
धनंजय ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की. इसके बाद सिंहपुर इंटर कॉलेज, सिंहपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. साल 2013 में उन्होंने इंटर की परीक्षा में कॉलेज स्तर पर टॉप किया था. इसके बाद तकनीकी शिक्षा के लिए सरकारी आईटीआई कॉलेज, रांची से प्रशिक्षण प्राप्त किया.
आगे की पढ़ाई उन्होंने बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज कांके और वेल्लोर, तमिलनाडु से पूरी की. तकनीकी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी.
ये भी पढ़ें: बोकारो में साइबर ठगी को लेकर नया SOP लागू, 2 लाख तक की शिकायत थाने में और उससे अधिक साइबर थाना में होगी दर्ज
ग्रुप-डी से शुरू हुआ सफर, अब जूनियर इंजीनियर बने
धनंजय का रेलवे में सफलता का सफर ग्रुप-डी के पद पर चयन के साथ शुरू हुआ. नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी. इसके बाद टेक्नीशियन के पद पर सफलता हासिल की.
उन्होंने बेहतर पद हासिल करने के लक्ष्य के साथ तैयारी जारी रखी और अब रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित हुए हैं. लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल करने को उनकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है.
गांव में खुशी, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
ग्रामीण परिवेश से निकलकर रेलवे के तकनीकी क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने वाले धनंजय की सफलता से डूमरकुदर गांव में खुशी का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है.
धनंजय की उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो तकनीकी शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि एक उपलब्धि को अंतिम मंजिल मानने के बजाय लगातार बेहतर लक्ष्य के लिए प्रयास जारी रखा जाए, तो सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए