10वां इमका अवार्ड्स: विजेताओं का ऐलान, सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Mar 2026 9:34 PM
IIMCAA अवार्ड्स 2026 ग्रुप फोटो
IIMCAA Awards 2026: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के सालाना कार्यक्रम 14वें कनेक्शन्स मीट की शुरुआत शनिवार रात को हुई. जिसमें 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान किया गया.
IIMCAA Awards 2026: जूरी अवार्ड में सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, लक्ष्मी देवी ऐरे को एग्रीकल्चर, सफीना वानी को प्रिंट रिपोर्टिंग, मेधा यादव को ब्रॉडकास्ट रिपोर्टिंग, मोहम्मद असद को प्रोड्यूसर, सौरव कुमार बोरा को भारतीय भाषाओं में प्रिंट रिपोर्टिंग. जूरी स्पेशल मेंशन का तीन पुरस्कार गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को मिला. इन विजेताओं को 10 हजार रुपये से 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया.
कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर
कमिटी अवार्ड श्रेणी में चंदन राय और पत्रकार अभिनव पांडेय को एलुमनी ऑफ द ईयर, मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप मल्लिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
एमसी जोशी को गोल्डन अवर्ड
आईआईएमसी से 50 साल पहले पास एमसी जोशी और 25 साल पहले पास 74 एलुमनी को गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया. इमका अध्यक्ष सुशील सिंह आईएएस, महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका के संपादक संतोष उरांव ने पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व डीजी केजी सुरेश, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक, पत्रकार सुप्रिय प्रसाद, मीमांसा मलिक, अखिलेश शर्मा, अनुरंजन झा, आलोक कुमार, इंद्रजीत राय, सुनील सिंह, एसपी सिंह, विभुदत्ता प्रधान, शिशिर सिन्हा, संजय मिश्रा, मोना पार्थसारथी, निगमानंद प्रुस्टी, मिहिर रंजन, रमेश चंद्रा, पीएनबी के जोनल मैनेजर राजेश कुमार, कॉरपोरेट कम्युनिकेटर ज्योति कुमार, दीपक शंकर, अंशुमन गुंजन, अरिजित बनर्जी, आनंद भूषण, हर्षेंद्र वर्धन समेत देश-विदेश से आए एलुमनी शामिल हुए. अगले दो-तीन महीनों में देश-विदेश के कई शहरों में चैप्टर स्तर पर कनेक्शन्स मीट का आयोजन होगा.
IIMCAA अवार्ड्स 2026: विजेताओं की सूची
जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर – सौम्या पिल्लई
एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर – लक्ष्मी देवी ऐरे
रिपोर्टर ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग) – सफीना वानी
रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट) – मेधा यादव
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट) – मोहम्मद असद
इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ़ द ईयर (पब्लिशिंग) – सौरव कुमार बोरा
इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट) – मिस्टर अल्पेश अरविंद करकरे
इंडिपेंडेंट रिपोर्टर ऑफ द ईयर (डिजिटल-वीडियो) – मिस्टर तंजिल आसिफ
ऐड पर्सन ऑफ द ईयर – मिस हसलीन कौर
PR पर्सन ऑफ द ईयर – मिस्टर पंचानन मिश्रा
जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड्स
रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट) – गरिमा सिंह
इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर – ब्रॉडकास्ट – नंथा किशोर
इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर – पब्लिशिंग – गार्गी सतपथी
कमेटी अवार्ड्स
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स: मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप कुमार मलिक, संगीता ठाकुर, मिताली मोहंती घोष.
एलुमनाई ऑफ द ईयर अवार्ड्स: चंदन रॉय, अभिनव पांडे.
पब्लिक सर्विस: सुरेश कुमार वशिष्ठ, IAS, वीरेंद्र मिश्रा, IPS, कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद, अंकिता साहू.
कनेक्टिंग एलुमनाई ऑफ द ईयर: आनंद कुमार दत्ता, माधव शर्मा.
कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ़ द ईयर: महाराष्ट्र, बिहार
कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर: IIMC विचारकों की समोसा पार्टी.
IIMCAA के पिलर: रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार, एज्रेला दलिदिया फनाई (मरणोपरांत).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










