Bokaro News: कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देश की प्रगति में योगदान दें युवा : आईजी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News: बीएस सिटी कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित.

विज्ञापन

बोकारो, सेक्टर छह स्थित बीएस सिटी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि आईजी उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र सुनील भास्कर, प्राचार्य डॉ माधुरी कुमारी, डॉ एच अख्तर ने संयुक्त रूप से किया. आईजी श्री भास्कर ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन, नवाचार व सक्रिय भागीदारी अत्यंत जरूरी है. युवा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए देश की प्रगति में योगदान दें. प्राचार्य डॉ कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम से नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन व लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त अवसर प्रदान करता है. संचालन डॉ अंजली पूनम बेक ने किया. आयोजन मेरा युवा भारत व बीएस सिटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचार, तर्कशक्ति व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता में हेमंत कुमार आयुष ने प्रथम, कुमार पीयूष अड्डी द्वितीय व गुलनार निकहत को तृतीय स्थान हासिल हुआ. रजनी कुमारी को चतुर्थ व दीपाली कुमारी को पांचवां स्थान मिला. सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया. निर्णायक मंडल में एजीएम (एचआर) बीएसएल शशांक शेखर, डॉ विपिन कुमार, राघवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, डॉ जयदेव कुमार महतो शामिल थे. जिला युवा पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित शीर्ष पांच प्रतिभागी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य विधानसभा परिसर में भाग लेंगे. इसके बाद शीर्ष तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर संसद भवन नई दिल्ली में विचार प्रस्तुत करेंगे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola