मिडिल ईस्ट में जंग: पीएम मोदी ने बहरीन के शाह, सऊदी अरब के युवराज और जॉर्डन के किंग से बात की

Updated:
विज्ञापन
PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो पीटीआई

Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट इस समय युद्ध की आग में जल रहा है. इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. जवाब में ईरान ने भी तोबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरिन, जॉर्डन और सऊद अरब से बात की.

विज्ञापन

Israel US Iran War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की. पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों पर हुए हालिया हमले उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग हिज मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला II से भी बात की.

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने अरब और बहरिन में रहने वाले भारतीय समुदाय के बारे में भी बात की. दोनों नेताओं के साथ फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया के बदलते घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है, जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है. हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है. मैंने इस कठिन समय में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

बहरीन के शाह से मोदी की क्या हुई बात?

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर सार्थक वार्ता हुई. भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए उनके अटूट समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.

जॉर्डन के किंग से पीएम मोदी की क्या बात हुई?

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, जॉर्डन के किंग, हिज़ मैजेस्टी किंग अब्दुल्ला II से बात की. इलाके में बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता बताई. हम शांति, सुरक्षा और जॉर्डन के लोगों की भलाई के लिए अपना सपोर्ट दोहराते हैं. मैंने इस मुश्किल समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी इजराइली पीएम नेतन्याहू और USA के राष्ट्रपति से भी बात की

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की थी.

अमेरिका और इजराइल हमले में खामेनेई की हुई मौत

यह बातचीत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, और ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और सऊदी अरब सहित कई अन्य पश्चिम एशियाई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों की ओर कई मिसाइलें दागीं.

ये भी पढ़ें: कुवैत ने 3 अमेरिकी F-15E विमानों को मार गिराया, US का बयान आया सामने

निया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन, कौन है Aramco का मालिक ?

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, धू-धूकर जली दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसेलिटी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola