कुवैत ने 3 अमेरिकी F-15E विमानों को मार गिराया, US का बयान आया सामने

Updated:
विज्ञापन
US F-15E Strike Eagles

अमेरिकी F-15E विमान, फोटो एक्स

Israel US Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में एक चौकाने वाली घटना घटी. कुवैत ने 3 अमेरिकी F-15E विमानों को मार गिराया. जिसमें सभी 6 विमान चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए. सभी को बचा लिया गया है. विमानों को मार गिराने की घटना पर अमेरिका का भी बयान सामने आया है.

विज्ञापन

Israel US Iran War: अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से मार गिराया. अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे.

कुवैत ने अपनी गलती मानी

अमेरिकी वायु सेना ने कहा, कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया. चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है. कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं.

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

अमेरिका-इजराइल ने नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला किया. हालांकि संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने कहा, अब तक एजेंसी को कोई संकेत नहीं मिला है कि ईरान में परमाणु केंद्रों को निशाना बनाया गया है. ईरान में राजधानी तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दूर दक्षिण में नतांज में परमाणु केंद्र जमीन के ऊपर और नीचे स्थित प्रयोगशालाओं का एक स्थल है. वहां ईरान के अधिकांश यूरेनियम संवर्धन का कार्य किया गया है.

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, मुकेश अंबानी से खास कनेक्शन, कौन है Aramco का मालिक ?

अमेरिका-इजराइल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किया हमला

सऊदी की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, धू-धूकर जली दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्ट फैसेलिटी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola