आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के रिक्रूटर की गोली मारकर हत्या, मुंबई के 26/11 मास्टरमाइंड रहमान लखवी का था रिश्तेदार

Updated:
विज्ञापन

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के रिश्तेदार हाफिज जुल्फिकार की हत्या. फोटो- सोशल मीडिया

पाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के हाफिज जुल्फिकार रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे किसका हाथ है.

विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के कथित रिक्रूटर और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के रिश्तेदार हाफिज जुल्फिकार की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पाक पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था नाम

हाफिज जुल्फिकार का नाम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ा बताया जाता रहा है. उस पर संगठन के लिए लोगों को भर्ती करने यानी रिक्रूटमेंट में भूमिका निभाने के आरोप भी लगाए गए थे. हालांकि, उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

लखवी का रिश्तेदार था जुल्फिकार

हाफिज जुल्फिकार को 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी का रिश्तेदार बताया गया है. मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी. इस हमले ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर भी गहरा असर डाला था.

हमले के पीछे कौन? जांच जारी

जुल्फिकार की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों और वारदात की वजह का पता लगाने में जुटी हैं. शुरुआती जानकारी में हमलावरों की पहचान सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि हत्या किसी आतंकी संगठन की आपसी दुश्मनी का नतीजा थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी.

आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सवाल

जैश-ए-मोहम्मद और इससे जुड़े आतंकी नेटवर्क को लेकर पाकिस्तान लंबे समय से सवालों के घेरे में रहा है. ऐसे में लखवी के रिश्तेदार और कथित रिक्रूटर की हत्या ने एक बार फिर पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola