'बाबू भाई' की JMM में वापसी: मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन ने दिलाई सदस्यता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष बाबू भाई
Chatra Nagar Parishad Chairman: चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने झामुमो में वापसी कर ली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. बाबू भाई ने चतरा को आदर्श नगर बनाने और पेयजल व सड़कों जैसी समस्याओं को दूर करने का संकल्प लिया है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Chatra Nagar Parishad Chairman, चतरा (मो. तसलीम) : चतरा नवनिर्वाचित नगर परिषद चेयरमैन अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में औपचारिक रूप से वापसी कर ली. रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी का पट्टा सौंपकर सदस्यता दिलाई और स्वागत किया. झामुमो जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन के नेतृत्व में बाबू भाई ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में वापसी का निर्णय लिया है.
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से चतरा को बनायेंगे आदर्श : अताउर रहमान
नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में अपनी प्राथमिकताओं को रखते हुए अताउर रहमान ने कहा कि वे चतरा नगर के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से चतरा को आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जायेगा.
Also Read: खुला गया ‘धनकुबेर’ पार्षदों का राज: जानें धनबाद का सबसे अमीर जनप्रतिनिधि कौन? इस पर सबसे ज्यादा केस
पेयजल संकट दूर करने के उठायेंगे ठोस कदम : अताउर रहमान
अताउर रहमान ने बताया कि शहर में पेयजल संकट दूर करने के लिए ठोस कदम उठाये जायेंगे. जर्जर सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नई सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. सभी प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाये जायेंगे, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें. चतरा को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक नगर के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में चरणबद्ध कार्य होंगे. हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जाएंगी और किसी भी इलाके को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.
कौन कौन लोग थे मौजूद
इस अवसर पर फिरोज उर्फ लाडला, ओसामा, सै सैम्स श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नितेश राणा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. झामुमो में वापसी पर मो. बालो, मो. इम्तियाज, मो. सोनू, शहाबुद्दीन अंसारी, वाशिद, अतीकउर रहमान, मो. अकलीम, संतोष, राहुल, कुणाल, विक्की वर्मा, राहुल यादव और रूपेश यादव समेत अनेक लोगों ने बाबू भाई को बधाई दी.
Also Read: साइबर ठगी करते एक युवक गिरफ्तार, 2 मोबाइल जब्त लेकिन भाग निकले 5 अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




