लावालौंग में बरसात से स्कूली बच्चें परेशान, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं छात्र

Updated:
विज्ञापन
फोटो. नाला पार कर स्कूल जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

फोटो. नाला पार कर स्कूल जाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

लावालौंग के पोटम गांव में पुल न होने से स्कूली बच्चे उफनते नाले को पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण प्रशासन से सड़क और पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

लावालौंग: प्रखंड के हेडूम पंचायत का पोटम गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. यहां के ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की जिंदगी हर बरसात में खतरे के साए में गुजरती है. गांव तक पहुंचने के लिए न पक्की सड़क है और न ही बरसाती नाले पर पुल का निर्माण कराया गया है.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटम में पढ़ने वाले बच्चे रोजाना उफनते नाला में जान जोखिम में डालकर उसे पार करते हैं.बरसात के मौसम में यह रास्ता खतरनाक हो जाता है.जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क और पुल निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के समक्ष उठाई जाती रही है. लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने सरकार, जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क व पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. ग्रामीणों को आवागमन की परेशानी से निजात मिल सके.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola