अस्पताल में भर्ती था मंगेतर, तभी आया प्रेग्नेंट प्रेमिका का फोन...' Lock Upp 2 में पामेला सेरेना ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट

Lock Upp 2 में पामेला सेरेना ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट, फोटो इंस्टाग्राम
सगाई हो चुकी थी, शादी की तैयारियां चल रही थीं... लेकिन एक फोन कॉल और सब खत्म! 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना ने सुनाया अपने मंगेतर की बेवफाई का खौफनाक किस्सा, जिसे सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया.
Pamela Serena Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' के घर में फिनाले से पहले का यह हफ्ता काफी मुश्किल और भावुक रहा. एक टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट्स को अपने निजी राज सबके सामने बताने पड़े. राम कपूर से लेकर श्रेया कालरा तक, कई कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते हुए इमोशनल हो गए. पामेला सेरेना भी इस दौरान मुश्किल में फंस गई, जब इन्फॉर्मर अपूर्वा मुखिजा ने राज बताने के लिए उनका नाम चुना. इसके बाद पामेला ने अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें उस रिश्ते में धोखा मिला था.
What Pamela Serena Said: क्या कहा पामेला ने?
'मंगेतर' वाला कोड वर्ड मिलने के बाद पामेला ने खुद को संभाला और अपनी सीक्रेट बतानी शुरू की. उन्होंने कहा,
"करीब 5 साल पहले मैं एक लंबे रिश्ते में थी. हमारा रिश्ता लगभग 8 साल तक चला था और हम दोनों भारतीय-ब्रिटिश परिवार से थे. हमारी सगाई हो चुकी थी और जल्द ही हमारी शादी होने वाली थी. वह एक बड़े बिजनेसमैन थे और काम के सिलसिले में अक्सर विदेश जाते थे. एक बार जब वह फ्लाइट से वापस लौटे, तो उन्हें पेट में गंभीर संक्रमण हो गया. उन्हें तुरंत इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया. जांच में पता चला कि उनके पेट में बहुत बड़ा फोड़ा (abscess) हो गया था. उसका आकार लगभग खरबूजे जितना था और डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी, क्योंकि इसके फटने का खतरा था."
">Pamela revealed her 2nd secret 🙌
— Kitabi_kidda (@kitabi_kidda) July 29, 2026
She revealed her boyfriend who she is about to get married was cheating on her for 2 years 🥲#lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/Zk5iBYdjy5
Now I don't Trust Anyone : Pamela अब नहीं कर पाती किसी पर भी भरोसा
आंसू पोंछते हुए पामेला ने आगे बताया,
“ऑपरेशन के बाद हम दोनों अकेले थे. हमारे परिवार लंदन में रहते थे, इसलिए उसका फोन मेरे पास था. कुछ हफ्तों बाद मुझे एक लड़की का फोन आया. उसने बताया कि वह पिछले दो साल से उसके साथ रिश्ते में थी और उसके बच्चे की मां बनने वाली थी. यह सुनकर मैं पूरी तरह टूट गई. मैंने सोचा कि शायद मुझे उसे छोड़ देना चाहिए, लेकिन उसके साथ 7-8 साल बिताने के बाद, उस मुश्किल वक्त में मैं उसे अकेला कैसे छोड़ सकती थी? इसलिए मैं उसके साथ रही और करीब डेढ़ महीने तक उसकी देखभाल की.
जब वह पूरी तरह ठीक हो गया, तब मैंने अपना सामान पैक किया और हमेशा के लिए वहां से चली गई. उस घटना के बाद मेरा भरोसा पूरी तरह टूट गया. मैंने बाद में भी रिश्ते बनाए, लेकिन किसी पर पहले जैसा भरोसा नहीं कर पाई. आज भी जब मैं किसी के करीब जाती हूं, तो मेरे मन में यही सवाल आता है कि क्या मुझे उस इंसान पर भरोसा करना चाहिए या नहीं."
About Pamela Serena: पामेला के बारे में
पामेला सेरेना नेटफ्लिक्स इंडिया के शो 'देसी ब्लिंग' से चर्चा में आईं. भारतीय माता-पिता के घर यूके में जन्मी पामेला ने अपना बचपन ब्रिटेन में बिताया और 2012 में दुबई चली गई. इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई. उन्हें 'मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिसेज यूएई वर्ल्ड 2022' का खिताब भी मिला.
About Lock Upp 2: लॉक अप: 2 के बारे में
लॉक अप 2 के हाल के एपिसोड में शो के पुराने कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की दोबारा एंट्री हुई. दोनों ने अलग-अलग टास्क में जीत हासिल कर 'लॉक अप' में अपनी जगह फिर से बना ली. हर्षद ने सूफी मोतीवाला को, जबकि योगेश ने धीरज धूपर को हराया. इसके बाद हर्षद ने धीरज से उन्हें वोट आउट करने के फैसले पर सवाल किया और उन्हें "इनसिक्योर" यानी असुरक्षित बताया. फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'लॉक अप' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










