'लंदन में लगाती थीं क्रिकेट पर सट्टा...': 'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उठाया था यह कदम

लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्यों उठाया था यह कदम , फोटो, इंस्टाग्राम
'देसी ब्लिंग' फेम पामेला सेरेना ने 'लॉक अप सीजन 2' में एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज उजागर किया है। पामेला ने खुलासा किया कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में उन्होंने क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी (Betting) की थी. जानिए क्या था पूरा मामला और कैसे दुबई की पूर्व ब्यूटी क्वीन 'लॉक अप 2' में मचा रही हैं तहलका.
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के देसी ब्लिंग से चर्चे में आयीं पामेला सेरेना फिलहाल 'लॉक अप': सच या सजा' में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रही हैं. 'लॉक अप' 2 शो के चौंकाने वाले खुलासों और विवादित कबूलनामों के कारण लगातार सुर्खियों में है. हाल के एक एपिसोड में, पामेला सेरेना ने शो में अपनी जगह बनाए रखने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट शेयर किया.
Pamela Serena's Secret: क्या था पामेला का सीक्रेट ?
लॉक अप' 2 शो में एलिमिनेट होने से बचने के लिए हर कंटेस्टेंट को एक सीक्रेट बताना होता है, इसी के कारन कल पामेला ने अपना एक राज खोला और बताया कि एक दोस्त से क्रिकेट मैचों की अंदरूनी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सट्टेबाजी की थी. उन्होंने कहा कि उस समय वह स्टूडेंट थीं और जल्दी पैसे कमाने के लालच में उन्होंने ऐसा किया. उन्होंने आगे बताया कि लंदन में बुकी होते हैं, जहां आप जुआ खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, वह इस काम को प्राउडली नहीं बता रही है, उन्हें पता है की उन्होंने गलती की थी, पर वो उस वक्त एक स्टूडेंट थी और यंग होने के कारण ये गलती की थी.
पामेला ने बताया, "जब मैं स्टूडेंट थी, तब मेरा एक दोस्त था, जो कई क्रिकेटरों के काफी करीब था. उसे पहले से पता चल जाता था कि कौन सी टीम जीतेगी और कौन खिलाड़ी कितने रन बनाएगा. यह जानकारी सीधे टीम से मिलती थी. लंदन में बेटिंग लीगल था उस वक्त जहां लोग सट्टा लगाते हैं. इसलिए मैंने अपने दोस्त से जानकारी ली और क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाया. मैंने इससे काफी पैसे कमाए, लेकिन मुझे अपने इस काम पर गर्व नहीं है”.
Not a Good Way to Earn Money - Pamela: यह पैसा कमाने करने का सही तरीका नहीं है.
पामेला ने आगे बताया कि लंदन में सट्टेबाजी कानूनी है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट लाइफ के दौरान जल्दी पैसे कमाने का लालच उन्हें सट्टेबाजी की ओर ले गया था. हालांकि, बाद में उन्हें समझ आया कि यह पैसा कमाने करने का सही तरीका नहीं है. अब पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें अपनी जिंदगी के उस दौर पर पछतावा होता है और वह उस समय को लेकर गर्व महसूस नहीं करती.
">🚨 One of the most shocking revelations on Lock Upp.
— OldMonkofCricket (@OldMonkOfCric) July 25, 2026
Pamela Serena claimed that while she was a student in London, one of her friends had direct connections to the cricketers. According to her, he would receive advance information about what was going to happen in matches and… pic.twitter.com/YDKiuZlCIL
About Pamela Serena: पामेला सेरेना के बारे में
पामेला सेरेना के माता-पिता इंडियंस हैं और उसका जन्म UK में हुआ. वह एक बिजनेसवुमन और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं. साल 2012 में वह दुबई चली गई और वहां पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 'मिसेज यूनिवर्स दुबई 2021' और 'मिस UAE वर्ल्ड 2022' का खिताब जीता.
पामेला को सबसे ज्यादा पहचान नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज 'देसी ब्लिंग' से मिली. इस शो में दुबई के अमीर और चर्चित लोगों की लग्जरी लाइफ दिखाई जाती है. फिलहाल वह 'लॉक अप: 2' में नजर आ रही हैं.
About Lock Upp Season 2: लोक अप: 2 के बारे में
'लॉक अप: 2 को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में राम कपूर, धीरज धूपर, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं. शो के एपिसोड रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है.
यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 में ट्विस्ट, हर्षद चोपड़ा का हुआ एविक्शन, लेकिन फिर भी शो में लौटे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










