कांटी: 5 अगस्त तक सभी पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें, विधायक अजीत कुमार ने दिए निर्देश

समीक्षा बैठक करते कांटी विधायक ई. अजीत कुमार
कांटी विधानसभा क्षेत्र में गरीब और पात्र परिवारों को राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने के लिए विधायक ई. अजीत कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने 5 अगस्त तक सभी पात्र लाभुकों के कार्ड बनाने की समयसीमा तय की है.
Kanti Ration Card: कांटी विधानसभा क्षेत्र के गरीब एवं पात्र परिवारों को राशन कार्ड योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को कांटी प्रखंड परिसर स्थित प्रमोद सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार ने कहा कि उनका संकल्प है कि कांटी एवं मड़वन प्रखंड का कोई भी गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित न रहे.
डोर-टू-डोर सर्वे और नियमित मॉनिटरिंग का आदेश
विधायक ने पंचायतवार कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति संतोषजनक नहीं है. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने निम्नलिखित निर्देश दिए:
- डोर-टू-डोर सर्वे: अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे पात्र लाभुकों के घर-घर जाकर सर्वे करें और नाम जुड़वाएं.
- प्रमाण-पत्रों का शीघ्र निर्गमन: अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय को आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र का शीघ्र निर्गत करने का निर्देश दिया.
- लापरवाही पर कार्रवाई: बीडीओ एवं आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.
10 हजार परिवारों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य
विधायक ने बताया कि कांटी और मड़वन के लगभग 10 हजार लोगों का नाम राशन कार्ड से जोड़ने की मांग को लेकर वे पूर्व में विभागीय मंत्री अशोक चौधरी से भी मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने 5 अगस्त तक हर हाल में सभी पात्र लाभुकों का कार्ड बनाने की समयसीमा तय की है.
बैठक में बीडीओ किशन चन्द्रायन, आरओ बसंत कुमार राय, बीपीआरओ काजोल कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा, सीडीपीओ मीरा कुमारी, एमओ उमेश कुमार सहित कई पंचायत सचिव, आवास सहायक व विकास मित्र उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: जगुआर से जुर्म, 3D मैप से रेकी: 13 राज्यों में वांटेड महाचोर का 'कैशियर' मुजफ्फरपुर से दबोचा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










