बागमती नदी की पुरानी धारा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बागमती नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवाइपट्टी थाना इलाके के शीतलपट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. बागमती नदी की पुरानी धारा में स्नान करने के दौरान डूबने से 14 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव निवासी मुकेश राम के पुत्र मंजेश कुमार (14) के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गहराई में समाया किशोर

बताया जाता है कि मंजेश अपने तीन-चार साथियों के साथ बागमती की पुरानी धारा में स्नान करने गया था. यह पानी हाल ही में शिवहर बेलवा लिंक से छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था. नहाने के दौरान मंजेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह पानी में ओझल हो चुका था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलने पर सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से घंटों चले राहत व बचाव कार्य के बाद शव को नदी से बरामद किया जा सका. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया है. घटना के बाद बेलाही लच्छी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन