Muzaffarpur: आमगोला पुल के नीचे महिला से ढाई लाख की चेन झपटी, CCTV से बदमाशों की तलाश

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित महिला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में सोमवार शाम आमगोला पुल के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब ढाई लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद बदमाश तेज गति से फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला पुल के नीचे सोमवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बतायी जा रही है. वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए ओरियंट क्लब की ओर फरार हो गये.

विज्ञापन

पूजा कर पति के साथ ऑटो से उतरी थी महिला

जानकारी के अनुसार, आमगोला मोहल्ला निवासी विनोद भगत अपनी पत्नी रानी देवी के साथ गरीब स्थान मंदिर में पूजा करने गये थे. पूजा करने के बाद दोनों ऑटो से आमगोला पहुंचे. ऑटो से उतरने के दौरान ही बाइक सवार दो बदमाशों ने रानी देवी के गले से सोने की चेन झपट ली.

अचानक हुई घटना के बाद महिला शोर मचाने लगी. शोर सुनकर आसपास के कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ब्रह्मकुमारी वाली गली से होकर तेज गति से फरार हो गये.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है.

यह भी पढ़ें

चंदवारा पुल के पास मिट्टी का अवैध खनन, सरकार को 10.69 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन